Desi Aunty Ka Dance Video: कई लोगों में डांस को लेकर काफी जुनून होता है। सोशल मीडिया पर भी आपको डांस के एक से एक मजेदार वीडियो (Dance Video) देखने को मिल जाएंगे। कुछ लोग तो डांस से ऐसा धमाल मचाते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। डांस का एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें एक आंटी का अंदाज देख लोग उनपर फिदा हो गए। आलम ये है कि इस डांस वीडियो (Dance Viral Video) को लोग बार-बार देख रहे हैं और आंटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोग तो आंटी को महिला माइकल जैक्सन बता रहे हैं।
आंटी का स्वैग (Photo Credit- Instagram)
आज तक आपने कई लोगों को डांस करते हुए देखा होगा। हो सकता है आप में से कुछ लोगों को डांस करना भी अच्छा लगता होगा और काफी धांसू अंदाज में डांस करते होंगे। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आंटी का अंदाज देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं काफी संख्या में महिलाएं डास कर रही हैं। सब लोग मस्ती में झूमते हुए नजर आ रहे हैं। तभी एक आंटी अनोखे अंदाज में डांस करने लगती हैं। जिस तरह वो डांस कर रही हैं उसे देखकर लग रहा है जैसे उनपर माइकल जैक्सन का जुनून सवार है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। देखें वीडियो...
आंटी का धमाकेदार अंदाज
डांस वीडियो देखकर आपको भी जरूर झूमने का मन कर रहा होगा। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'everythingaboutnepal' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है आंटी ने आग लगा दी। वहीं, कुछ का कहना है कि आंटी ने तो माहौल बना दिया। तो आपको आंटी का डांस कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
