Viral Video: आंटी जी का भौकाल...स्कूटर पर मचाया ऐसा धमाल देखकर बड़े-बड़े स्टंटमैन का दिमाग घूम गया

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 17, 2023, 03:10 PM IST

Aunty Stunt Video: एक आंटी ने स्कूटर पर ऐसा धमाल मचाया, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग तारीफ भी कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आंटी की अनोखा अंदाज
  • स्कूट पर अनोखे अंदाज में किया भांगड़ा
  • वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल

Aunty Viral Video: आज कल हर कोई अपने-अपने अंदाज में धमाल मचाना चाहता है, जिससे उनका नाम हो जाए और वो अचानक से फेमस हो जाएं। आलम ये है कि इसके लिए लोग किसी भी हत तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी भी मिल जाती है, जबकि कईयों का मजाक भी बन जाता है। वहीं, कुछ तो रॉकस्टार बन जाते हैं। इसी कड़ी में एक आंटी जी का वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसमें वो जबरदस्त अंदाज में धमाल मचा रहे हैं। आलम ये है कि आंटी जी का अंदाज देखकर अच्छे-अच्छों का दिमाग घूम गया। इतना ही नहीं इस वीडियो (Trending Video) पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

आपने कई लोगों को स्टंट करते हुए देखा होगा। कई लोग तो ऐसे-ऐसे स्टंट करते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। आंटी जी का भौकाल देखकर भी लोगों के साथ कुछ ऐसा हो रहा है। वीडियो (Aunty Stunt Video) में आप देख सकते हैं आंटी जी मस्त अंदाज में स्कूटर चलाती हुई जा रही हैं। अचानक वो स्कूटर पर खड़ी हो जाती हैं और फिर भांगड़ा करने लगती हैं। आंटी जी अलग-अलग अंदाज में भांगड़ा करती हैं और एक्सप्रेशन देती हैं। आलम ये है कि आंटी जी का स्वैग देखकर बड़े-बड़े स्टंटमैन का दिमाग घूम गया। तो आप भी पहले इस मजेदार वीडियो को देखें...

आंटी जी ने मचाया धमाल

इस भौकाली वीडियो को देखकर आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा। सोच रहे होंगे कि आंटी जी ने तो आज कमाल कर दिया भाई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'yes.im.student'नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 2 लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। जबकि, कुछ लोग आंटी जी की तारीफ कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि आंटी जी ने तो माहौल बना दिया। वहीं, कुछ का कहना है कि लगता है आंटी जी ज्यादा जोश में हैं। तो आंटी जी के अंदाज पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

End Article
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में...

End of Feed