एंटीलिया में घुसने की कोशिश कर रहे विदेशियों को सिक्‍योरिटी गार्ड ने सिखाया सबक, वायरल हो रहा Video

Antilia Security Guard Video: एंटीलिया के बाहर तैनात सुरक्षा गार्ड से बातचीत करते हुए खुद को वीडियो में कैद किया। दोनों ने गार्ड को यह समझाने की कोशिश की कि अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में उनसे मिलने के बाद उन्हें आमंत्रित किया है।

Antilia Security Guard Video: दुनिया के सबसे महंगे घर 'एंटीलिया' की खूबसूरती हर किसी को आकर्षित करती है। हाल ही में दो विदेशी कंटेट क्रिएटर्स एंटीलिया के अंदर प्रवेश करने की साजिश करते पाए गए, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, एंटीलिया के सिक्‍योरिटी गार्ड के आगे दोनों विदेशियों की चालाकी टिक न सकी। दरअसल, बेन सुमादिविरिया और एरिस येजर दोनों कंटेंट क्रिएटर्स अंबानी फैमिली के दोस्त होने का दावा करते हुए एंटीलिया में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच सिक्‍योरिटी गार्ड ने दोनों को रोस्‍ट कर दिया जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

एंटीलिया के बाहर बहस करते विदेशी।

एंटीलिया के बाहर तैनात सुरक्षा गार्ड से बातचीत करते हुए खुद को वीडियो में कैद किया। दोनों ने गार्ड को यह समझाने की कोशिश की कि अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में उनसे मिलने के बाद उन्हें आमंत्रित किया है। कंटेंट क्रिएटर्स ने गार्ड से कहा कि, 'हां, हम अंबानी के दोस्त हैं। हम भी अमीर लोग हैं।' इस पर गार्ड उनसे पूछता है, 'क्‍या आपके पास कोई मेल या मैसेज है ?' इस पर उन्‍होंने मना करते हुए कहा कि, 'अंबानी फैमिली ने शादी के कार्यक्रम के दौरान कहा था कि हम कभी भी आ सकते हैं। उन्हें बताइए कि हम यहां हैं।'

End of Feed