एक शादी ऐसी भी...परिवार नहीं था राजी तो थाने में ही पुलिस ने करवा दी शादी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 12, 2023, 12:37 AM IST

थाने में कपल की शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग पुलिस की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। दरअसल यह कपल कानपुर में ही रहता है और एक ही कंपनी में काम करता है। लेकिन परिवार वाले शादी के खिलाफ थे, जिसके बाद पुलिस ने परिवार वालों को राजी करवाकर दोनों की शादी करवा दी।

यूपी के कानपुर में एक अनोखी शादी हुई है, जहां पुलिसवालों ने थाने में ही एक कपल की शादी करवा दी। इसका एक वीडियो और फोटो भी सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

kanpur marriage

कानपुर में अनोखी शादी

समाधान दिवस पर शादी

दरअसल कानपुर पुलिस समाधान दिवस मना रही थी। इस दिन वो लोगों की समस्या सुनकर उसका निपटारा करने की कोशिश करती है। इसी दौरान यह कपल थाने पहुंंचा और कहा कि उसके परिवार वाले उनकी शादी नहीं करवा रहे हैं, खिलाफ है, इसका समाधान करिए।

End of Feed