Anjali Arora Video: 'कच्चा बादाम' गाने के बाद कथित 'MMS लीक' से रातों-रात फेमस हुई अंजलि अरोड़ा का एक और वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर वह सुर्खियों में आ गई हैं। अंजलि अरोड़ा का नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कच्चा बादाम गर्ल बहुत ही खूबसूरत डांस करती नजर आ रही हैं। अंजलि अरोड़ा के नए वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अंजलि अरोड़ा इस वीडियो में अपने लुक से भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं।
अंजलि अरोड़ा (इंस्टाग्राम)
कच्चा बादाम गर्ल का हॉट अंदाज
अंजलि अरोड़ा इस वीडियो में ग्रीन वन पीस स्ट्रैपी ड्रेस पहनी हुई हैं। जिसमें वह काफी बिंदास लग रही हैं। अंजलि का यह बोल्ड लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो में अंजलि अरोड़ा फेमस हरियाणवी गाने पर जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं। यह गाना है, 'छोरे मर गए बिन पानी मांगे।' वीडियो को अंजलि अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रील्स के रूप में शेयर किया है। जिसे देखने वालों का तांता लगा हुआ है। वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद कर लिया है। देखें वीडियो-
बता दें कि अंजलि अरोड़ा इंस्टाग्राम के साथ दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। कुछ महीने पहले अंजलि अरोड़ा का कथित MMS वीडियो सामने आया था। इसके बाद कुछ दिनों तक उन्होंने सोशल मीडिया से परहेज कर लिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि वीडियो उनका नहींं है। अब फिर से कच्चा बादाम गर्ल इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हो गई हैं। वह आए दिन अपने खूबसूरत लुक्स और नए डांस वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
