गधे को बेवजह झापड़ मारने लगा शख्स, गुस्साए जानवर ने उसका पूरा पैर ही चबा लिया, देखिए मजेदार VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 20, 2025, 10:18 AM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि शख्स बेवजह गधे के साथ मारपीट कर रहा है। मगर इसके बाद बेजुबान जानवर ने ऐसा बदला लिया जिसकी शख्स ने कल्पना तक नहीं की होगी।

Viral Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार होने वाला है। वायरल वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जो अपने पालतू गधे को बेवजह परेशान करता है। शख्स गधे के साथ मारपीट तक करता है। मगर इसके बाद गधे ने अपने मालिक से ऐसा बदला लिया जिसके बारे में उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

गधे को बेवजह जड़ दिए थप्पड़

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि शख्स ने गधे को पकड़ रखा है। गधे उससे दूर जाने की कोशिश करता है, मगर शख्स मजूबती से रस्सी पकड़े रखता है। अगले ही सेकंड शख्स को गुस्सा आया और उसने गधे के गाल पर थप्पड़ की बरसात कर दी। गधा खुद को बचाने की नाकाम कोशिश करता है। मगर फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

End of Feed