Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Celebration: भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी जुलाई में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ होनी है। अनंत और राधिका ने पिछले महीने एक से तीन मार्च तक अपना प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन सेलिब्रेट किया था। अंबानी-मर्चेंट परिवार के इस कार्यक्रम में उनके दोस्त, परिवार समेत दुनिया भर की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। हाल में ही सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं जिन्हें लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। दरअसल, ये तस्वीरें अनंत और राधिका की हैं जिन्हें लेकर कहा जा रहा है कि दोनों ने शादी से पहले लंदन में अपना दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन सेलिब्रेट किया। ये फोटोज इंस्टाग्राम पर ambani_update नामक एक फैन पेज से शेयर की गई हैं। हालांकि किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा न होने के चलते टाइम्स नाउ नवभारत ऐसे किसी वायरल दावे की पुष्टि नहीं करता है।
फैन पेज ने शेयर कीं फोटो
इंस्टाग्राम पर अंबानी अपडेट नाम फैन पेज से शेयर की गई पहली तस्वीर में दावा किया गया है कि, ये फोटो उस समय की हैं जब अनंत और राधिका दोनों लंदन पहुंचे थे। दूसरी फोटो को लेकर दावा है कि, ये कथित तौर पर स्टोक पार्क एस्टेट है, जो कि पार्टी के लिए तैयार है। वहीं तीसरी तस्वीर में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर फोटो के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग उत्सव 1 मार्च से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में हुआ था। तीन दिवसीय उत्सव में विभिन्न क्षेत्रों से कई सेलिब्रिटी और मेहमान शामिल हुए थे। पार्टी में पॉप स्टार रिहाना ने भी परफॉर्म किया था।
लंदन के स्टोक पार्क की फोटो
इंस्टाग्राम पर जो फोटोज वायरल हो रही हैं वे लंदन के स्टोक पार्क एस्टेट की बताई जा रही हैं। अंबानी अपडेट नामक पेज ने ये भी दावा किया है कि, अनंत-राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में एक्टर रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर समेत कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। इन वायरल तस्वीरों को अब तक कई लोग देखकर लाइक कर चुके हैं। हालांकि कमेंट बॉक्स में लोग इन फोटोज की प्रमाणिकता पर संदेह जाहिर करते भी नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पेज ambani_update के बायो में कहा गया है कि उनका पेज अंबानी परिवार के सभी अपडेट के लिए एकदम सही जगह है। बता दें कि, पूरा पेज अंबानी परिवार के विभिन्न सदस्यों के वीडियो और उनकी फोटोज से भरा हुआ है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
