सोशल मीडिया पर देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा अच्छे-खासे एक्टिव रहते हैं। एक्स पर शेयर किए गए उनके अधिकतर पोस्ट बहुत ही दिलचस्प और प्रेरणादायी होते हैं। हाल में एक और पोस्ट आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है। जो फिलहाल खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने बर्फ में जमे न्यूयॉर्क शहर की एक विंटेज फोटो शेयर की है। जिसमें एक कार बर्फ से ढकी हुई नजर आ रही है। यह तस्वीर बर्फीले तूफान के कुछ दिन बाद ली गई थी, लेकिन तब भी बर्फ नहीं पिघली थी। उन्होंने लिखा कि यह तस्वीर न्यूयॉर्क के हालात को दिखाती है, जहां लोग खुद को “कड़ाके की ठंड में कैद” महसूस कर रहे हैं।
न्यूयॉर्क शहर में पड़ रही जबरदस्त ठंड (X/@anandmahindra)
बर्फ से ढंका शहर
इस तस्वीर के साथ उन्होंने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पड़ रही जबरदस्त ठंड का हाल बयां किया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल न्यूयॉर्क में तापमान लगातार शून्य से नीचे रह रहा है। उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि वे इस समय अमेरिका में ही हैं। उन्होंने आगे लिखा कि न्यूयॉर्क में उनका समय थोड़ा गलत आ गया है, क्योंकि वहां का तापमान करीब 14 डिग्री फ़ारेनहाइट यानी लगभग -10 डिग्री सेल्सियस है। उन्होंने कहा कि यह ठंड अलास्का के कई हिस्सों से भी ज्यादा है।
वायरल तस्वीर पर लोगों की प्रतिक्रिया
आनंद महिंद्रा द्वारा इस तस्वीर को लोगों ने सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर की है। जहां कई लोगों ने न्यूयॉर्क में पड़ रही इस जबरदस्त ठंड पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अपनी-अपनी जगहों की तस्वीरों को शेयर कर वहां की सर्दी का हाल बताया है। मौसम विभाग के अनुसार, आर्कटिक फ्रंट की वजह से अमेरिका के पूर्वोत्तर इलाकों में बेहद ठंड पड़ रही है। न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में अत्यधिक ठंड की चेतावनी जारी की गई है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
