पैसा ही सारी खुशियां दे सकता है, यह कोई जरूरी नहीं। जहां आज के समय में अधिकतर लोग अक्सर यह सोचते हैं कि खुशी पाने के लिए सबसे जरूरी चीज पैसा होता है तो उन्हें यह वायरल वीडियो जरूर देखना चाहिए। इस वीडियो को देखने के बाद शायद वे यह समझ जाएंगे कि शायद खुश रहने के लिए महंगी चीजों की जरूरत नहीं होती। बड़े खिलौने, शानदार गिफ्ट या महंगी जगहों पर घूमना ही सारी खुशियां नहीं होती। असल में तो खुशियां सबसे ज्यादा हमें अपनों के प्यार से मिलती है। इस वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जहां दो भाइयों के प्यार ने लोगों का दिल छू लिया।
छोटे भाई को ट्रॉली में सैर कराता बड़ा भाई (Instagram/@naughtyworld)
दिल को छू गया भाइयों का यह Video
लोगों को भावुक कर देने वाला यह वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लाखों लोगों का दिल छू लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो छोटे भाई अपने बचपन में खुशियों के रंग भरते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनके पास कोई महंगे खिलौने तो नहीं हैं, लेकिन उनके पास एक-दूसरे का साथ है और एक-दूसरे के लिए बेइंतहा प्यार है। यही चीज उनके लिए सबसे बड़ी खुशी की वजह बनती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
मस्ती करते दिखे दोनों भाई
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक बच्चा अपने छोटे भाई को एक खराब पड़ी ट्रॉली बैग में उसे बैठाकर घुमा रहा है। बड़े भाई के चेहरे पर जिम्मेदारी और खुशी दोनों झलकती दिख रही है। वहीं, छोटे भाई के लिए उसका बड़ा भाई एक हीरो की तरह बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @naughtyworld नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।
इस वीडियो (Video) पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "असली खुशी वहीं छिपी होती है, जहां हम उसे ढूंढना ही भूल जाते हैं।" दूसरे ने लिखा, "हम बड़े सपनों के पीछे भागते-भागते उन पलों को भूल जाते हैं जो हमें सच में सुकून दे सकते हैं।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
