भारत में सड़क किनारे भुट्टा खाने पहुंचा अमेरिकी व्लॉगर, जले हुए Corn पर दिखाया नखरा तो यूजर्स ने ऐसे सिखाया सबक

Viral Video: भारत में सड़क किनारे स्टॉल लगाकर लोग भुना हुआ भुट्टा बेचते हैं। कई लोगों को ये भुट्टे बहुत ही ज्यादा पसंद आते हैं। वहीं जब अमेरिका का एक व्लॉगर सड़क किनारे भुट्टा लेने पहुंचा तो वह इतना खुश नहीं हुआ।

Viral Video: भारत आकर व्लॉग बनाना और सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए आपने कई विदेशी नागरिकों को देखा होगा। कहीं न कहीं विदेशी व्लॉगर्स को पता है कि भारत के लोग ऐसे वीडियो जमकर देखना पसंद करते हैं। इससे उन्हें जमकर व्यूज मिलते हैं। इसी क्रम में एक अमेरिकन व्लॉगर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह भारतीय सड़कों पर भुट्टा खाने पहुंचता है। जिसके बाद उसका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Americal Vlogger

अमेरिकी व्लॉगर का वीडियो (इंस्टाग्राम)

अमेरिकी व्लॉगर का वीडियो आया सामने

आपने देखा होगा कि भारत में सड़क किनारे स्टॉल लगाकर लोग भुना हुआ भुट्टा बेचते हैं। कई लोगों को ये भुट्टे बहुत ही ज्यादा पसंद आते हैं। वहीं जब अमेरिका का एक व्लॉगर सड़क किनारे भुट्टा लेने पहुंचा तो वह इतना खुश नहीं हुआ। अमेरिकी व्लॉगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भुट्टे का स्वाद चखने वाला वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि अमेरिकी व्लॉगर रेहड़ी के पास पहुंचता है और जानकारी लेने लगता है।इस दौरान दुकानदार भुट्टा भूनने की तैयारी कर रहा होता है। देखें वीडियो-

End of Feed