अमेरिकी व्यक्ति ने विशालकाय मगरमच्छ को नंगे हाथों से खाना खिलाया, Viral Video देख चौंक जाएंगे

Viral News: वायरल हो रहे इस वीडियो पर कुछ लोगों ने इस काम को "बेवकूफी भरी बहादुरी" बताया, वहीं अन्य ने इस स्टंट को ''सरासर मूर्खता" बताया। कई लोगों ने व्यक्ति की सुरक्षा के लिए चिंता व्यक्त की, जबकि अन्य लोग बस सहम गए।

Viral News: एक अमेरिकी शख्‍स का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शख्‍स को नंगे हाथों से एक विशालकाय मगरमच्छ को निडरता से खाना खिलाते हुए देखा जा सकता है। शख्‍स बिना डरे बड़े मजे से मगरमच्‍छ के सामने खड़ा रहता है। इस वीडियो को 'नेचर इज अमेजिंग' अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो में व्यक्ति किसी प्रोफेशनल की तरह शांत भाव से विशालकाय मगरमच्छ को ऐसे खिलाता है जैसे कि वह कोई पालतू जानवर हो। इस दौरान उसे कोई सुरक्षात्‍मक उपकरण लिए हुए भी नहीं देखा गया।

मगरमच्‍छ को खाना खिलाता शख्स।

मगरमच्छ का ऐसा आश्चर्यजनक विनम्र व्यवहार दिखना भी चिंता पैदा करता है। क्‍योंकि, भोजन मिलने के बाद उसने किसी भी तरह की आक्रामता का परिचय नहीं दिया और तुरंत वो गंदे पानी में चला गया। कुछ लोगों का मानना था कि मगरमच्छ पूरी तरह ट्रेन किया जा चुका था वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि, सबसे अच्छी तरह से प्रशिक्षित जंगली जानवर भी अप्रत्याशित हो सकते हैं, क्योंकि उनकी सहज प्रवृत्ति किसी भी समय कंडीशनिंग को खत्म कर सकती है। साोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर काफी प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

End of Feed