कार्टून में छिपा था वेनेजुएला एक्शन का राज? 20 साल पहले बना यह पुराना कार्टून आज हो रहा जमकर वायरल

अमेरिका द्वारा वेनेजुएला में कार्रवाई और राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर एक पुराना राजनीतिक कार्टून फिर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह कार्टून 2007 में ब्राजील के कार्टूनिस्ट कार्लोस लातुफ ने बनाया था, जो उस समय अमेरिकी विदेश नीति पर व्यंग्य माना गया था। यही वजह है कि यह कार्टून एक बार फिर बहस और चर्चा का विषय बन गया है।

अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया। अमोरिका ने इसके लिए 'ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व' चलाया। डेल्सी रोड्रिग्ज ने रविवार देर रात वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर पद संभाल लिया। वहीं दूसरी तरफ इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पुराना राजनीतिक कार्टून तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे साल 2007 का बताया जा रहा है। यह कार्टून ब्राजील के मशहूर राजनीतिक कार्टूनिस्ट कार्लोस लातुफ ने बनाया था।

today viral news hindi

कार्टून में छिपा था वेनेजुएला एक्शन का राज? (फोटो: X/@LatuffCartoons)

जब यह पहली बार सामने आया था तब इसे अमेरिका की विदेश नीति पर एक तीखा व्यंग्य मान लिया गया था लेकिन आज करीब दो दशक बाद यही कार्टून एक बार फिर तेजी से चर्चा में है और लोग इसे अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। इस कार्टून का नाम था “Crimes in Progress" इसमें अमेरिका का प्रतीक माने जाने वाले अंकल सैम को व्हाइट हाउस के अंदर फोन पर बात करते हुए दिखाया गया है। उनके सामने एक लिस्ट रखी है, जिसमें उन देशों के नाम हैं।

End of Feed