बेहद अनोखा है ये बदला...पहले सांप ने डसा, गुस्से में आकर शख्स ने तीन बार उसे काटा, तड़प-तड़प कर सांप की मौत

बिहार से एक अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल, एक सांप ने शख्स को काट लिया, इस पर गुस्साएं शख्स ने पलटकर सांप को ही तीन बार दांत से काट लिया, जिससे सांप की मौत हो गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप ने सोते हुए शख्स को डसा
  • पलटकर युवक ने सांप को ही काट लिया
  • शख्स के काटने से सांप की मौत

Man Bite Snake Three Times: सांप उन जानवरों में से एक है, जिनका नाम सुनते ही लोगों की पतलून गिली हो जाती है। कुछ लोग तो हर रोज दुआ करते हैं कि उनका सामना कभी किसी सांप से ना हो। क्योंकि कई बार सांप के काटने से लोगों की मौत तक हो जाती है। लेकिन कभी आपने किसी इंसान के काटने से सांप की मौत के बारे में सुना है क्या? ये सुनने में ही थोड़ा अटपटा लग रहा है लेकिन ऐसा ही एक मामला बिहार से आया है, जहां एक शख्स के काटने के चलते एक सांप मर गया।

Snake Died Due To Man Bite

शख्स के काटने से सांप की मौत (प्रतीकारात्मक चित्र - iStock)

ये मामला बिहार के नवादा जिले का है, जहां एक सांप सोते हुए शख्स को काटने के लिए पहुंचा और डस भी लिया। इसके बाद शख्स को गुस्सा आ गया और फिर उसने पलटवार करते हुए सांप को ही काट लिया। इस दौरान बिहारी शख्स ने सांप को तीन बार काटा, जिससे सांप की मौत हो गई। अब ऐसे में ये अनोखा मामला इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

End of Feed