OMG : बेटे की फोटो शेयर कर सोशल मीडिया स्‍टार बनाना चाहती थी ये मां, हो गया बड़ा कांड !

Ajab Gajab : इंटरनेट आने के बाद अब एक नए किस्‍म के चक्‍कर में यानी कि व्‍लॉगिंग लोग इसके आदी होते नजर आ रहे हैं। इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है एक लाइफस्‍टाइल इन्‍फ्लुएंसर को जिसने बच्‍चे को वायरल करने का सोचा था और इससे उसे बड़ा नुकसान हुआ।

Ajab Gajab : इंटरनेट आने के बाद से सबसे तेज गति से अगर किसी चीज में इजाफा हुआ है तो वो है सोशल मीडिया के उपयोग में। सोशल मीडिया पर एक अपनी-अपनी फोटो और वीडियो पर फॉलोअर बढ़ाने की होड़ सी मच चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि, अब एक नए किस्‍म के चक्‍कर में यानी कि व्‍लॉगिंग लोग इसके आदी होते नजर आ रहे हैं, चलिए ये भी ठीक है। लेकिन कुछ माता-पिता ऐसे भी नजर आ रहे हैं जो कि अपने बच्‍चों के पीछे हर समय कैमरे लेकर दौड़ा करते हैं ताकि उनकी साधारण से साधारण एक्टिविटी को सोशल मीडिया पर शेयर कर उसे दुनिया को दिखाया जा सके। हालांकि इससे होने वाले नुकसान के बारे में वे नहीं सोचते। दरअसल, इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है एक लाइफस्‍टाइल इन्‍फ्लुएंसर को जिसने बच्‍चे को वायरल करने का सोचा था और इससे उसे बड़ा नुकसान हुआ।

​Ajab Gajab, Viral News, Tiktok Viral News

महिला को पछतावा।

ऐसे समझें मामला

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के कैरोलीना की कटरीना स्‍ट्रोड नामक लाइफस्‍टाइल इन्‍फ्लुएंसर के दो बच्‍चे हैं। एक चार साल की बेटी और एक तीन वर्ष का बेटा है। महिला ने सोचा था कि बच्‍चा होने के बाद वो उसे वायरल कर सोशल मीडिया स्‍टार बना देगी। इसी तरह उन्‍होंने टिकटॉक पर बच्‍चे को वायरल करना शुरू कर दिया। वे अपने बच्‍चे के पैदा होने के बाद से ही उनकी फोटो, वीडियो और अन्‍य सभी एक्टिविटीज को पोस्‍ट करने लगीं। कभी खाते तो कभी खेलते, कभी नहाते तो कभी सोते...कटरीना हर समय बच्‍चे का वीडियो बनाती रहती थीं।

End of Feed