Ajab Gajab : अपने पैरों की फोटो पोस्‍ट कर-करके ये महिला बन गई लखपति, इंट्रेस्टिंग है पूरी कहानी

Ajab Gajab : डेली स्टार को दिए इंटरव्‍यू में अमेलिया बताती हैं कि, वे funwithfeet नाम से एक वेबसाइट चलाती हैं जिस पर वे कॉन्‍टेंट शेयर करती हैं। उन्‍हें हाल ही में इसका आइडिया आया था।

Ajab Gajab : सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए इन्‍फ्लुएंसर्स के कई प्रकार कॉन्‍टेंट आपने देखे होंगे, जिससे वे लखपति बन चुके हैं। हालांकि उसमें कई ऐसे भी होते हैं जो करोड़ों में भी कमा रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक महिला के पैसे कमाने का तरीका सुनकर नेटिजन्‍स हैरान हैं। दरअसल, पैसे कमाने ने के लिए महिला ने अनोखा तरीका अपनाया है, जिसके सहारे अब वो लाखों की मालकिन बन चुकी है। आप सोच रहे होंगे कि, ऐस वो महिला क्‍या कर रही है जो इसका भी जवाब हम आपको दे देते हैं। कंटेंट क्रिएटर अमेलिया बताती हैं कि वे अपने पैरों की तस्वीरों से ढेर सारा पैसा कमाती हैं और एक महीने में उनकी 5 लाख तक की इनकम आराम से हो जाती है।

​Ajab Gajab, Woman selfie of Feet, Weried News

पैरों की फोटो पोस्‍ट कर कमा रही लाखों। (सांकेतिक फोटो)

पैर से कैसे होती है कमाई

लंदन निवासी 28 वर्षीय अमेलिया ने खुलासा करते हुए कहा है कि, वे सोशल मीडिया और अपनी प्राइवेट वेबसाइट पर अपने ही पैरों की तस्वीरें शेयर करती हैं। इसके साथ ही वे पैरों की देखभाल के टिप्‍स भी साझा करती हैं जो लोगों को पसंद आता है। यही वजह है कि हजारों लोग उनके टिप्‍स को फॉलो करते हैं। इसके अलावा कॉन्‍टेंट क्रिएटर अमेलिया अपने पैरों की उंगलियों को भी फ्रेश बनाए रखने के टिप्स देती हैं। अमेलिया ने बताया है कि, जो लोग अपने पैरों की देखभाल करना पसंद करते हैं वे उनके टिप्‍स के एवज में उन्‍हें पेमेंट करते हैं।

End of Feed