Ajab Gajab: पत्‍नी ने संबंध बनाने के लिए अपने ही पति से मांगे 1200 रुपये, फिर शख्‍स ने जो किया सोच भी नहीं सकते

Ajab Gajab: 2021 में, हाओ ने अपनी शादी को विराम देने की कोशिश की, मगर उस वक्‍त उसकी पत्नी ने रिश्ते को सुधारने का हवाला देकर अपना मुकदमा वापस ले लिया। कुछ ही समय के बाद ज़ुआन कथित तौर पर अपने पुराने तरीकों पर लौट आई।

KEY HIGHLIGHTS
  • ताइवान का अनोखा मामला सोशल मीडिया पर बना हॉट टॉपिक
  • महिला ने संबंध बनाने के लिए पति मांगे 1200 रुपये
  • कोर्ट में दो बार मामला पहुंचने के बाद आखिरकार लेना पड़ा तलाक

Ajab Gajab: ताइवान से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां हाओ नामक एक व्यक्ति अपनी पत्नी ज़ुआन से तलाक के लिए अर्जी दायर करने के बाद से ही चर्चा में आ गया है। पत्नी ज़ुआन की अजीब मांगों और दुर्व्‍यवहार के कारण उसने तलाक के लिए अर्जी दायर की। 2014 में शादी करने वाले इस कपल के बीच तीन साल बाद एक मुश्किल समय आया। दावा है कि, उस दौरान ज़ुआन ने सारी हदें पार की थीं। फिर 2019 तक दोनों के रिश्‍ते के बीच आई दरारें और भी बढ़ गईं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्‍ट की रिपोर्ट के अनुसार, ज़ुआन ने किसी भी शारीरिक संपर्क से इनकार कर दिया और यहां तक कि हाओ के परिवार से कहा कि वह बहुत मोटा और अक्षम है।

2021 में, हाओ ने अपनी शादी को विराम देने की कोशिश की, मगर उस वक्‍त उसकी पत्नी ने रिश्ते को सुधारने का हवाला देकर अपना मुकदमा वापस ले लिया। कुछ ही समय के बाद ज़ुआन कथित तौर पर अपने पुराने तरीकों पर लौट आई और हर बार जब वह शारीरिक संबंध बनाने के लिए या उससे बात करने के लिए NT$500 (लगभग 1200 रुपये) की मांग करने लगी। इस बार, हाओ की हताशा चरम पर पहुंच गई, जिसके कारण उसने इस साल दूसरी बार तलाक के लिए अर्जी दायर की।

End of Feed