Ajab Gajab: 5 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी के साथ हनीमून पर गया पति, ट्रिप के बीच ही पैदा हुई नन्ही परी

जापान में हनीमून पर गए एक मलेशियाई कपल की बच्ची समय से पहले ही पैदा हो गई। जिसका वजन सिर्फ 480 ग्राम है। बच्ची को टोक्यो के अस्पताल की NICU में भर्ती कराया गया और इलाज का खर्च करीब 1.5 मिलियन रिंगित बताया गया। जो कि भारतीय रुपयों में करीब 15 लाख होता है। आर्थिक संकट के चलते परिवार ने लोगों से सार्वजनिक दान की अपील की है।

जापान में छुट्टियां मनाने गए मलेशिया के एक दंपति के लिए हनीमून की यात्रा अचानक जिंदगी की सबसे बड़ी परीक्षा बन गई। इस दौरान महिला ने समय से बहुत पहले एक बच्ची को जन्म दे दिया। जो अब जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। बच्ची के इलाज और उसे सुरक्षित घर लाने के लिए परिवार अब 1.5 मिलियन रिंगित (करीब 15 लाख) की मदद की अपील कर रहा है। बच्ची का नाम एलेक्सिस लियांग शी यू है। वह पिछले महीने गर्भावस्था के सिर्फ 22 सप्ताह में पैदा हुई थी। जन्म के समय उसका वजन केवल 480 ग्राम था। फिलहाल एलेक्सिस जापान के टोक्यो शहर के एक अस्पताल की नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में भर्ती है।

premature baby japan

जापान ट्रिप के बीच ही पैदा हुई नन्ही बच्ची (फोटो: एआई)

जापान पहुंचते ही होने लगा दर्द

वन होप चैरिटी एंड वेलफेयर संस्था के अध्यक्ष दातुक चुआ सुई हाउ ने बताया कि यह परिवार मलेशिया के बुकिट मरताजम इलाके से है। बच्ची के पिता लियांग ची लियांग (32) और मां चान लून चियाग (29) ने इस साल की शुरुआत में जापान में हनीमून मनाने की योजना बनाई थी। यात्रा से पहले गर्भवती चान ने मेडिकल जांच करवाई थी और उन्हें उड़ान भरने की अनुमति मिल गई थी। 9 नवंबर को वे टोक्यो पहुंचे। लेकिन जापान पहुंचने के कुछ ही समय बाद चान को तेज दर्द और असामान्य रक्तस्राव होने लगा। उन्हें कई क्लीनिकों में ले जाया गया, लेकिन इलाज में दिक्कतों के कारण मदद नहीं मिल पाई। मजबूरी में दंपति ने उसी रात मलेशिया लौटने के लिए आपातकालीन फ्लाइट बुक कर ली।

End of Feed