Video: शादी में दावत खाने पहुंची लड़की ने चुकंदर का किया ऐसा इस्तेमाल, लोग बोले- क्या-क्या देखना पड़ रहा

Ajab Gajab Video: आप देख सकते हैं कि लड़की सलाद के टेबल से चुकंदर उठाती है और उसे लेकर कोने में जाती है। सलाद की प्लेट से चुकंदर निकालकर लड़की कोने में जाकर उसका मेकअप की तरह इस्तेमाल करती है।

Ajab Gajab Video: शादी-ब्याह के मौके पर कई बार लोग बेहद ही अनोखी चीजें करते देखे जाते हैं। आपने शादी-ब्याह के मौके पर कई बार दूल्हा-दुल्हन को अजीबोगरीब हरकत करते देखा होगा। कई बार शादी में आए मेहमान भी ऊटपटांग हरकतें करते नजर आते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में शादी में आई एक लड़की दावत खाते समय कुछ ऐसी हरकत करती नजर आती है, जिसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे।

Chukandar

चुकंदर का अनोखा इस्तेमाल (इंस्टाग्राम)

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि यह लड़की खाने की टेबल के पास जाती है। वहां खाने के साथ सलाद रखा हुआ होता है। आप देख सकते हैं कि लड़की सलाद के टेबल से चुकंदर उठाती है और उसे लेकर कोने में जाती है। सलाद की प्लेट से चुकंदर निकालकर लड़की कोने में जाकर उसका मेकअप की तरह इस्तेमाल करती है। वह चुकंदर से अपने होठों पर लिपस्टिक लगाती है। वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया है। देखें वीडियो-

End of Feed