Ajab Gajab: विस्कॉन्सिन में चार वर्षीय बच्चे को जब पता चला कि उसकी मां ने उसकी आइस्क्रीम खा ली है तो उसने 911 पर कॉल कर दिया। बच्चा इस बात से बेहद परेशान और निराश था कि उसकी आइस्क्रीम बिना उसकी परमिशन के ही ले ली गई है। लड़के ने इमरजेंसी नंबर डायल किया और पुलिसे से शिकायत कर दी। CNN के अनुसार बच्चे ने अधिकारी उसकी मां को भोजन चोरी के लिए गिरफ्तार करने की अपील की। वैसे तो यह घट कुछ लोगों को हास्यास्पद लग सकती है, मगर सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि, 'बच्चे किस मासूमियत और गंभीरता से निष्पक्षता और न्याय को देखते हैं।'
सीएनएन द्वारा प्राप्त 911 कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग से पता चला कि क्या हुआ था। हम आपको वो बातचीत बताते हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये बातचीत बच्चे और पुलिस अधिकारी के बीच की है।
पुलिस: हैलो, यह रैसीन काउंटी 911 है। इमरजेंसी एड्रेस क्या है?
बेटा: मेरी मां बहुत बुरी है।'
पुलिस: ठीक है, क्या हो रहा है?
लड़का: आओ और मेरी मां को ले जाओ।
डिस्पैच: ठीक है, क्या हुआ है ?
लड़का: आओ मेरी मां को ले जाओ।
डिस्पैच: क्या आप जानते हैं - हाय, वहां क्या हुआ है ?
मां: ओह, इस छोटे बच्चे को फोन मिल गया है, और वह 4 साल का है।
पुलिस: ठीक है.
मां: और इसलिए हम उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उसने कहा था कि वह 911 पर कॉल करेगा।
बेटा: नहीं - मैंने पुलिस को फोन किया और उससे कहा कि वह आकर मेरी मां को ले जाए... और मैंने उससे कहा कि उसे जेल में डाल दे। इसलिए मुझे अकेला छोड़ दो।
मां: मैंने उसकी आइस्क्रीम खा ली है, इसलिए शायद वह 911 पर कॉल कर रहा है।
जब पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, तो बच्चे ने अपना मन बदल लिया और फैसला किया कि वह अब अपनी मां को गिरफ्तार नहीं करना चाहता। अगले दिन, पुलिस एक खास सरप्राइज (जिसमें आइसक्रीम थी) लेकर लड़के के लिए लौटी, जिसे पाकर बच्चा काफी खुश दिखाई दिया। अब ये फोटो काफी वायरल हो रही है।
