Ajab Gajab : दोस्‍तों की इस जोड़ी ने कमाल कर दिया, 44 घंटे में 48 राज्‍य घूमकर बनाया गजब रिकॉर्ड

Ajab Gajab : बैरी बेनफेल्ट के मुताबिक, पूरी टीम ने 44 घंटे सात मिनट में ही वो यात्रा पूरी की जिसके लिए 44 घंटे का लक्ष्‍य रखा गया था। इस उपलब्धि के मिलते ही पूरी टीम ने कहा है कि वे अपनी अचीवमेंट को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराएंगे।

Ajab Gajab : घूमना-फिरना और मौज-मस्‍ती करना ये एक ऐसी प्रथा है जो आज से नहीं बल्कि सदियों से चली आ रही हैं। आजकल की बात करें तो लोगों के घूमने फिरने के अंदाज और तौर-तरीकों में भी बदलाव आया है। आजकल सभी लोगों में नई जगहों को एक्‍स्‍प्‍लोर करने का क्रेज इतना ज्‍यादा है कि, एक बार किसी जगह जाने के बाद वे दोबारा उस जगह जाना ही नहीं चाहते। बहरहाल, ये बातें हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्‍योंकि, पायलट और एक रिपेयर तकनीशियन की जोड़ी ने 44 घंटों के भीतर अमेरिका के 48 राज्य घूम डाले।

कैसे आया आइडिया

पायलट और रिपेयर तकनीशियन की जिस जोड़ी के बारे में हमने आपको बताया उसने सबसे पहले छह सीटों वाला एक डेल्टा ए350 विमान लिया। फ्लाइट के कैप्‍टन बैरी बेनफेल्ट थे जिन्‍होंने बताया कि, उन्‍हें इस रिकॉर्ड की प्रेरणा एक पायलट सो मिली जिसने 48 घंटे में 48 राज्‍यों की यात्रा की थी। ये प्रयास उसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए किया। इसलिए उन्‍होंने अपने साथ डेल्टा A321 कैप्टन आरोन विल्सन को भी अपने साथ ले लिया और थॉमस ट्विडी (जो कि नौसेना में बेहनफेल्ट के साथ काम कर चुके हैं) को तकनीशियन के तौर पर अपने साथ लिया। दोनों को अपने साथ लेते ही वे अपने मिशन पर निकल गए। इस पूरी टीम ने सिक्‍स सीटर 1980 PA32R पाइपर साराटोगा में बैठकर उड़ान भरी थी और 48 राज्‍यों के प्रत्‍येक हवाई अड्डे पर उतरना भी सुनिश्चित किया।

End of Feed