Ajab Gajab: देश में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी शादियों के एक से एक मजेदार मामले वायरल होते रहते हैं। कभी किसी दूल्हे का वीडियो वायरल हो जाता है, तो कभी दुल्हन धूम मचाते हुए नजर आती है। वहीं, कई बार तो शादी में शामिल हुए मेहमान भी ऐसा बवाल काटते हैं, जिससे सोशल मीडिया की दुनिया हिल जाती है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से, जहां एक शादी समारोह में जलपान काउंटर पर लूट मच गई। आलम ये है कि यह मामला हर तरफ छाया हुआ है। तो आइए जानते हैं पहले पूरी कहानी...
शादी समारोह में चिप्स की लूट (तस्वीर साभार- टाइम्स नाउ नवभारत)
चिप्स के लिए लोगों ने काटा बवाल (तस्वीर साभार- टाइम्स नाउ नवभारत)
जलपान काउंटर पर लूट
दरअसल, हमीरपुर के राठ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में 380 से अधिक जोड़ों की शादियां कराई गई। बी एक वी मैदान में आयोजित इस शादी समारोह में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। शादी में खाने का भी इंतजाम किया गया था। लेकिन, अचानक जलपान काउंटर काफी भीड़ जमा हो गई और लोग चिप्स और आलू बोंडा लूटकर भागने लगे। हैरानी की बात ये थी कि इतनी भीड़ को काबू करने के लिए जिल प्रशासन की तरफ से कोई तैयारी नहीं की गई थी। जिस अंदाज में लोग नाश्ते लूटकर भाग रहे थे उसे देखकर हर कोई दंग रह गया।नाश्ते के लिए लोगों ने काटा गदर (तस्वीर साभार- टाइम्स नाउ नवभारत)
हर तरफ अफरा-तफरी
कुछ समय के लिए हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। हर कोई नाश्ते को लूटन में लगा था। किसी ने इस पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिस तरह लोग नाश्ते की लूट कर रहे थे उसने आयोजन की किरकिरी कर दी। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग जहां इस मामले पर मजे ले रहे हैं, तो कुछ लोग हैरानी भी जता रहे हैं। वहीं, कुछ लोग अव्यवस्थाओं पर भी सवाल उठा रहे हैं।
