Ajab Gajab: पाकिस्तान की इस मजार में रहता है मगरमच्छों का पूरा परिवार, खाता है तरह-तरह की मिठाइयां

Ajab Gajab: कराची के मंगोपिर मजार की झील में रहने वाले शांत मगरमच्छ इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं और अनोखी परंपराओं से जुड़ी यह जगह लोगों के लिए आकर्षण और जिज्ञासा का केंद्र बनी हुई है।

Ajab Gajab: इन दिनों सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के कराची शहर (Karachi crocodile lake) में मौजूद मंगोपिर मजार की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि यहां एक झील है, जिसमें 200 से ज्यादा मगरमच्छ रहते हैं। हैरानी की बात यह है कि ये मगरमच्छ काफी शांत स्वभाव के माने जाते हैं और यहां आने वाले श्रद्धालु इन्हें अपने हाथों से खाना भी खिलाते हैं। लोग इन्हें मिठाई, मीट, अंडे और चावल जैसी चीजें देते हैं। बताया जाता है कि कुछ मगरमच्छ बहुत पुराने हैं और कई सालों से यहां रह रहे हैं।

Pakistan viral place

Ajab Gajab: पाकिस्तान की इस मजार में रहता है मगरमच्छों का पूरा परिवार (फोटो: Instagram/dannyboy23plus)

13वीं सदी के सूफी संत पीर मंगो से जुड़ी

मंगोपिर मजार (Pakistan Famous places) 13वीं सदी के सूफी संत पीर मंगो से जुड़ी हुई है। यह दरगाह कराची के गडाप टाउन इलाके में स्थित है, जो शहर के पुराने इलाकों में से एक माना जाता है। पीर मंगो को साकी सुल्तान के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि वे महान सूफी संत बाबा फरीद गंज शकर के शिष्य थे। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, पीर मंगो पहले एक डाकू थे, लेकिन बाद में आध्यात्मिक प्रभाव के कारण उनका जीवन बदल गया और वे सूफी मार्ग पर चल पड़े। इस मजार के मगरमच्छों को लेकर भी कई दिलचस्प कहानियां प्रचलित हैं।

End of Feed