Maha Shivratri Video: महाशिवरात्रि 2026 के मौके पर पूरे देशभर में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते नजर आए। पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सोशल मीडिया पर भी महाशिवरात्रि पर्व की धूम मची हुई है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो एक विदेशी लड़की से जुड़ा है, जो महाशिवरात्रि के मौके पर शिव भजन गाती हुई इंटरनेट पर छा गई है।
विदेशी लड़की ने गाया शिव भजन
इंटरनेट पर विदेशी लड़की का यह वीडियो छा गया है। महाशिवरात्रि 2026 के मौके पर विदेशी लड़की की अनोखी सिंगिंग जमकर पसंद की जा रही है। विदेशी लड़की इस वीडियो में भगवान शिव पर आधारित हिंदी भजन गाती दिख रही है। विदेशी लड़की का यह अंदाज भारत के लोगों को खूब भा रहा है। लड़की न सिर्फ अपनी सादगी से यूजर्स का दिल जीत रही है, बल्कि वह जिस तरह गिटार बजाकर शिव भजन गा रही है, उसका भोलेनाथ की भक्ति भरा अंदाज नेटिजन्स को प्रभावित कर गया है। देखें वीडियो-
इस अनोखे वीडियो को इंस्टाग्राम पर mira_elara_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि विदेशी लड़की कमरे में गिटार लेकर बैठी हुई है। लड़की बेहद ही सादगी से गिटार बजाते हुए भगवान भोलेनाथ का भजन गाना शुरू करती है। देखते ही देखते उसका मधुर स्वर पूरे कमरे में गूंजने लगता है और माहौल को भक्तिमय बना देता है। आप सुन पाएंगे कि लड़की 'ॐ नमः शिवाय' गा रही है। इस दौरान उसके चेहरे के भाव और उसकी अभिव्यक्ति से साफ पता चल रहा है कि वह भक्ति को महसूस भी कर रही है। लड़की का वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर आया, तेजी से वायरल हो गया है। लड़की के वीडियो को लाखों की संख्या में लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं लाखों लोग उसके वीडियो को देख चुके हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
