Ajab Gajab: पालतू तोते के साथ सफर कर रही थी महिला, रोडवेज बस ने काटा 444 रुपये का टिकट

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 1, 2024, 04:51 PM IST

Ajab Gajab News: बस कंडक्टर ने महिला का कोई किराया नहीं लिया, बल्कि महिला के तोतों का टिकट काट दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि इन चार तोतों का टिकट 444 रुपये काटा गया।

Ajab Gajab News: सोचिए अगर आप अपने पालतू तोते के साथ बस में सफर कर रहे हों और आपको उनका किराया लेना पड़ जाए। यह बात जानकर कई लोगों को हैरानी जरूर हुई होगी। कई बार लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी पालतू जानवरों के साथ सफर करते हैं। हालांकि, इस दौरान उसका टिकट नहीं लेते हैं। पिछले दिनों कर्नाटक से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में एक महिला अपने पालतू तोतों के साथ सफर कर रही थी।

parrot

तस्वीर साभार- ट्विटर

महिला को फ्री में यात्रा करने की छूट

महिला कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस से बेंगलुरु से मैसूर जा रही थी। इस दौरान महिला के पास पिंजरा था। इस पिंजरे में महिला ने अपने चार पालतू तोते रखे हुए थे। हैरान करने वाली बात यह है कि बस कंडक्टर ने महिला का कोई किराया नहीं लिया, बल्कि महिला के तोतों का टिकट काट दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि इन चार तोतों का टिकट 444 रुपये काटा गया। जबकि महिला का एक रुपये भी किराया नहीं लिया गया।

End of Feed