Ajab Gajab News: कई लोगों को सिगरेट और शराब की बहुत ही बुरी लत लग जाती है। इसके बाद वह इसे चाहकर भी नहीं छोड़ पाते हैं। हर किसी को पता है कि सिगरेट और शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसके बाद भी वह इसे छोड़ नहीं पाते हैं। कई बार ऐसी लत को छोड़ने के लिए लोग दवाइयों का सहारा भी लेते हैं, लेकिन जैसे ही सिगरेट और शराब उनके सामने आती है, उनका आत्म-नियंत्रण डगमगा जाता है। तुर्की के एक शख्स को भी ऐसी ही बुरी लत लगी थी।
सिगरेट छुड़ाने के लिए अनोखा काम (एक्स)
ये भी पढ़ें- डिस्को डांस में चुपचाप घुस आया सांड, पहले आराम से देखा फिर सबको पटकने लगा, देखें वायरल वीडियो
सिगरेट छोड़ने के लिए किया ऐसा काम
रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की का शख्स करीब 12 साल से सिगरेट और शराब छोड़ना चाह रहा था। हालांकि, लाख कोशिशों के बाद भी वह इसे छोड़ नहीं पा रहा था। इसके बाद शख्स ने अपनी पत्नी की मदद मांगी। फिर शख्स की पत्नी ने जो किया, उसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, पत्नी ने अपने पति के चेहरे को पिंजरे में बंद कर दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस पिंजरे में उसने लॉक भी लगा दिया। सबसे पहले आप देखें तस्वीरें-
खबर के अनुसार, अब उसकी पत्नी सिर्फ खाना और पानी के लिए ही पिंजरे को खोलती है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं शख्स के सिर पर हेलमेट के आकार का एक पिंजरा लगा हुआ है। शख्स का नाम इब्राहिम यूसेल बताया जा रहा है। इन तस्वीरों को इंटरनेट पर non aesthetic things नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।
