Ajab Gajab News: 'शादी में जरूर आना' फिल्म में लड़की शादी के दिन अपने बॉयफ्रेंड को धोखा देकर भाग जाती है। इसके बाद लड़का IAS अधिकारी बन जाता है और एक दिन लड़की उसी IAS अधिकारी से मदद मांगने पहुंचती है। इस फिल्म का गाना 'ठुकरा के मेरा प्यारा, मेरा इंतकाम देखेगी' काफी ज्यादा वायरल हुआ था। कुछ ऐसा ही सीन एक लड़की के साथ हुआ। वह एक कंपनी में इंटरव्यू देने गई थी। इस कंपनी का बॉस उसका पूर्व प्रेमी निकला। अपने इस पूर्व प्रेमी को लड़की ने धोखा दिया था।
एक्स बॉयफ्रेंड की कंपनी में देने पहुंची इंटरव्यू (इंस्टाग्राम)
6 साल पहले प्रेमी से किया था ब्रेकअप
इंटरव्यू के समय अपने पूर्व प्रेमी को बॉस के रूप में देखकर लड़की के होश उड़ गए। लड़की ने 6 साल पहले लड़के को धोखा दिया था। यहां तक कि उसने लड़के का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। हालांकि, इतिहास ने खुद को दोहराया और लड़की अनजाने में उसी लड़के की कंपनी में नौकरी मांगने पहुंच जाती है। लड़की ने सोशल मीडिया पर इस घटना के बारे में बताया। रेली जौएट नाम की लड़की ने बताया कि उसने 6 साल पहले अचानक लड़के से ब्रेकअप कर लिया था।
6 साल में कंपनी का बॉस बन गया था प्रेमी
अमेरिका के ऑस्टिन में रहने वाली लड़की ने बताया कि 6 साल पहले उसने अपने प्रेमी से ब्रेकअप कर लिया था। जौएट ने बताया कि वह रिश्ते को लेकर कुछ ज्यादा ही सीरियस था, लेकिन उन्हें यह रिश्ता आगे तक नहीं ले जाना था। इसके बाद उन्होंने यह रिश्ता तोड़ लिया था। अचानक 6 साल बाद वह एक कंपनी में इंटरव्यू देने गई। यहां बॉस के तौर पर उसे एक्स बॉयफ्रेंड मिल गया। इंटरव्यू के दौरान एक्स-बॉयफ्रेंड को देखते ही वह दंग रह गई। उन्हें नौकरी की बहुत जरूरत थी, इसलिए इंटरव्यू को बीच में छोड़कर वह नहीं गईं। उन्हें नौकरी मिल भी गई, लेकिन उन्होंने उस कंपनी में नौकरी करना बेहतर नहीं समझा और दूसरी जगह नौकरी कर रही हैं।
