Boy Laying Eggs News: पूरी दुनिया से हर दिन कुछ न कुछ हैरान करने वाली खबर सामने आती है। आपने देखा होगा कि मुर्गियां अंडे देती हैं। सोचिए अगर कोई इंसान अंडा देने लगे तो यह सबसे हैरान करने वाली खबर होगी। इंडोनेशिया से एक ऐसी ही खबर सामने आई है, जब एक युवक ने अंडा देने का दावा कर दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जब उसके घरवाले उसे डॉक्टर के पास ले गए तो उसने डॉक्टरों के सामने ही दो अंडे दे दिए। पूरी दुनिया के लिए यह हैरान करने वाली बात रही।
प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)
दो साल में लड़के ने दिए 20 अंडे
इस अजीबोगरीब घटना के सामने आने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। इंडोनेशिया के एक लड़के ने दावा किया कि वग मुर्गियों की तरह अंडे देता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दो साल तक उसने यह बात अपने घर वालों से छिपाकर रखी। हालांकि, अंत में उसने अपने घरवालों को यह बात बताई। यह बात सुनकर उसके घरवालों के होश उड़ गए। इसके बाद घर वालोंं ने उससे पूरी बात पूछी तो लड़के ने बताया कि वह पिछले 2 साल में 20 अंडे दे चुका है।
डॉक्टरों के सामने दिए दो अंडे
अकमल नाम के 14 साल के लड़के को इसके बाद उसके घरवाले Syech Yusuf Hospital लेकर गए। यहां भी बहुत ही हैरान करने वाली घटना हुई। दरअसल, जैसे ही लड़के को डॉक्टर के सामने ले जाया गया, उसने डॉक्टरों के सामने 2 अंडे दे दिए। शॉकिंग बात यह रही कि जब इन अंडों की जांच हुई तो ये बिल्कुल मुर्गी के अंडों के जैसे ही निकले। इन अंडों में बिल्कुल मुर्गी के अंडों जैसी जर्दी थी। हम जिस घटना की बात कर रहे हैं, यह साल 2018 में घटी थी। लड़के ने दावा किया था कि वह साल 2016 से अंडे देता था।
