Ajab Gajab News: बड़े-बुजुर्ग अक्सर कहते हैं कि अगर आप कहीं घूमने जाएं तो पूरी तरह सावधानी बरतें। कई बार लोगों की एंजॉयमेंट एक बुरे हादसे में तब्दील हो जाती है। इसी क्रम में मैक्सिको से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, मैक्सिको के एक बीच पर एक बच्चा अपनी मां के साथ एंजॉय करने पहुंचा था। इसके बाद बच्चे के साथ जो हुआ, वह आपके रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है।
बच्चे की कान में घुसा जिंदा केकड़ा (इंस्टाग्राम)
बच्चे की कान में घुसा केकड़ा
रिपोर्ट के अनुसार, बच्चा जब अपनी मां के साथ बीच पर खेल रहा था तो उसके कान में एक जिंदा केकड़ा घुस गया। इससे बच्चा बुरी तरह चिल्लाने लगा। मां को जैसे ही यह बात पता चली, उसकी हालत खराब हो गई। इसके बाद मां अपने बच्चे को लेकर डॉक्टर के पास दौड़ी। डॉक्टर के पास ले जाने के बाद जो चीज सामने आई, उसे देखकर मां को यकीन नहीं हुआ। यहां तक कि डॉक्टर भी हैरान रह गए।
डॉक्टरों ने जब बच्चे के कान को चेक किया तो उसमें से कोई चीज हिलती हुई दिख रही थी। डॉक्टरों को अंदाजा नहीं था कि जो चीज सामने आने वाली है, वह किसी हॉरर मूवी के सीन जैसा था। दरअसल, बच्चे के कान में घुसा केकड़ा अभी भी जिंदा था। वह बच्चे के कान के अंदर छटपटा रहा था। बच्चे का एक पैर गायब था। जैसे ही डॉक्टरों ने उसे बच्चे के कान से बाहर निकाला, वह भागने की कोशिश करने लगा। दूसरी तरफ बच्चा अपनी मां की गोद में सिसकियां लेता नजर आया।
