OMG: 29 मंंजिला इमारत लेकिन नहीं है एक भी खिड़की, देखकर डर गए लोग, बोले- भूत बंगला

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 5, 2023, 07:12 PM IST

Ajab Gajab News: 29 मंजिला की बिल्डिंग में एक भी खिड़की का न होना लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है। इस बिल्डिंग को कई लोग भूत इमारत कह रहे हैं। वहीं कई लोग बिल्डिंग को जेल करार दे रहे हैं। वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Ajab Gajab News: इस दुनिया में बहुत सारी अजीबोगरीब चीजें हैं। इसमें से कुछ चीजें देखकर लोगों की हालत खराब हो जाती है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक अजीबोगरीब बिल्डिंग का है। जहां एक तरफ बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। वहीं इस अनोखी बिल्डिंग में एक भी खिड़की नहीं है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह बिल्डिंंग 29 मंजिला ऊंची इमारत है। इसके बाद भी बिल्डिंग में एक भी खिड़की नहीं बनाई गई है।

building

बिना खिड़की वाली इमारत (ट्विटर)

वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

इतनी बड़ी बिल्डिंग में एक भी खिड़की का न होना लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है। कई लोग इस बिल्डिंग को भूत इमारत कह रहे हैं। इसे देखकर लोग चौंक रहे हैं। यह बिल्डिंग लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है। कई लोग इसे वैंपायर्स इमारत कहते नजर आ रहे हैं। एक तरह से यह अंधेर इमारत है। यहां रोशनी आने की कोई जगह नहीं नजर आ रही है। यह सोचकर ही हैरानी होती है कि 29 मंजिला इमारत में एक भी खिड़की नहीं है। देखें वीडियो-

End of Feed