वायरल न्यूज़

Video: क्यूट सी बच्ची ने पापा के साथ किया ऐसा डांस, वीडियो देखकर बन जाएगा आपका दिन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 5, 2023, 06:16 PM IST

Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि पिता-बेटी का डांस जैसे ही समाप्त होता है। बेटी अपने पिता को गले लगा लेती है। यह सारा नजारा महफिल लूट लेता है। पिता-बेटी की जोड़ी 'ये लड़का है दीवाना' गाने पर थिरकते नजर आती है।

Image

दिल छूने वाला वीडियो (इंस्टाग्राम)

Video: इंटरनेट पर मजेदार वीडियो की भरमार देखने को मिलती है। इस बीच एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है, जो लोगों के दिल को छू रहा है।यह वीडियो एक पिता-बेटी का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक क्यूट सी बच्ची किसी शादी में अपने पिता के साथ कुछ ऐसा डांस करती है कि लोग इस पर अपना दिल हार बैठते हैं। पिता-बेटी की जोड़ी 'ये लड़का है दीवाना' गाने पर थिरकते नजर आती है। दोनों का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है।

वीडियो देखकर खुश हो जाएगा दिल

पिता-बेटी का वीडियो देखकर शादी में आए मेहमान आश्चर्यचकित रह गए हैं। वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का भी दिल जीत रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटी सी बच्ची अपने पिता के पास खड़ी होती है। वहींं पिता भी अपने घुटनों पर बैठा नजर आता है। इसके बाद डीजे पर 'कुछ-कुछ होता है' फिल्म का गाना 'ये कैसा लड़का है' बजने लगता है। इसके बाद छोटी सी बच्ची मनमोहक एक्सप्रेशन के साथ अपने पिता के साथ एक्ट करने लगती है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि जैसे ही दोनों का एक्ट और डांस समाप्त होता है। वह अपने पिता को गले लगा लेती है। यह सारा नजारा महफिल लूट लेता है। वीडियो को Gavya-Om नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही दिल छूने वाला कैप्शन भी लिखा गया है, "मेरे पापा।" वीडियो को सबसे पहली बार 17 अगस्त को शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 11 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article