Ajab Gajab : पड़ोस में रहने वाले लोगों की वजह से कभी न कभी कोई दिक्कत जरूर हुई होगी। स्वाभाविक है कि व्यक्ति का स्वभाव, आचरण या फिर उसकी कोई न कोई हरकत दूसरे पड़ोसी को न पसंद हो। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दरअसल, यहां एक व्यक्ति उस समय क्रोधित हो गया जब उसके पड़ोसियों ने उसके स्विमिंग पूल को बिना अनुमति के इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। यहीं नहीं उसमें कम उम्र के लोगों ने एक 'मिनी पार्टी' आयोजित की और शराब की व्यवथा की। शख्स ने बताया कि कैसे उनकी पड़ोसी जो कि दो किशोर बच्चों की मां उनके स्विमिंग पूल और हॉट टब का उपयोग करने के लिए उनकी संपत्ति में सेंधमारी करती थीं। हालांकि शख्स ने भी हार नहीं मानी और किसी फिल्मी अंदाज में बदला लिया।
बिना पूछे पूल इस्तेमाल करते थे बच्चे। (प्रतीकात्मक फोटो)
चोरी और सीनाजोरी ?
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, रेडिट पर शख्स ने बताया, उसने अपना पहला घर 12 साल पहले खरीदा था। यह एक निम्न-मध्यम वर्गीय पड़ोस में था, जहां बहुत सारे श्रमिक वर्ग के परिवार थे। उसके घर के पीछे ही एक पूल था और उसके पैरेंट्स ने बेटे और बहू को हॉट टब गिफ्ट किया था। दो हफ्ते जब युवक पत्नी के साथ वहां पहुंचा तो उसने छह किशोरों को पूल में तैरते देखा। तब उसने घर के बाहर 'नो इनरोचमेंट (अतिक्रमण वर्जित है)' का बोर्ड लगाया। इसके बाद भी वे बच्चे नहीं रुके। तब उसने बच्चों की मां से शिकायत की तब उन्होंने बताया कि पिछले मालिक ने उन्हें पूल यूज करने की परमिशन दी थी।
पड़ोसी की चालाकी
महिला के जवाब पर युवक ने उसे समझाया कि, वो घर का नया मालिक है और उसके कोई आपत्ति नहीं लेकिन अगर बच्चों को चोट लगती है और कानूनी तौर पर उसकी जवाबदेही होगी। हालांकि मिरर के मुताबिक, ये सुनकर वो महिला चिल्लाई और नकली रोने लगी। बहस करते हुए किशारों की मां ने कहा कि, अगर उसके बच्चे हीट स्ट्रोक से मर गए तो ये उसकी गलती होगी कि उसने उन्हें पूल में तैरने नहीं दिया। हालांकि इसके बाद पड़ोसी महिला ने चालाकी दिखाई। उसने बच्चों को उस समय पूल में हुड़दंग करने भेजा जब वो शख्स घर पर न हो या सो चुका हो। हालांकि युवक ने कहा कि, सुबह उठकर उसने देखा कि रात में पूल और हॉट टब में पार्टी हुई है क्योंकि वहां पर बीयर के डिब्बे, सिगरेट के टुकड़े और यहां तक कि एक इस्तेमाल किया हुआ कंडोम पड़ा मिला।
इस तरह जाल में फंसाया
पड़ोसी महिला से तंग आ चुके शख्स ने इन सबके बाद गजब का आइडिया निकाला। उसने पूल के आसपास छिपे हुए कैमरे लगवा दिए और वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। जिसके बाद उसे सफलता मिली और उसने और उसकी पत्नी ने उस महिला को पूल के पास देखा। तभी उसने सबको सबक सिखाने का फैसला लिया। शख्स ने देखा कि, चार नाबालिग कपल वहां आते हैं और पूल में डुबकी लगाने लगते हैं। उन्होंने बीयर और ड्रग्स लिया हुआ है, जिसकी दुर्गंध घर के अंदर तक आ रही है। उसने बच्चों के अश्लील व्यवहार करने तक का इंताजर किया क्योंकि वे उन्हें रंगेहाथ पकड़ना चाहता था। उसके बाद वो बाहर आया उन पर चिल्लाया, तभी उसकी पत्नी ने भी गार्डन की सभी लाइटें जला दीं और पुलिस का बुला लिया।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
इतना कुद होने के बाद पूल में पड़ी लड़की शख्स की पत्नी से कहती है कि, उसे वहां रहने की अनुमति है। तभी घर की नई मालकिन उन सभी के कपड़े, फोन और पर्स को पूल में फेंक देती है। इस पर वे लोग काफी घबरा जाते हैं और फोन निकालकर सुखाने लगते हैं। वो शख्स पुलिस को सभी सबूत दिखाता है, जिस पर पुलिस नाबालिग बच्चों को ड्रग्स लेने, शराब पीने और उनकी अश्लीलता के लिए गिरफ्तार कर लेती है।
