Ajab Gajab Facts: शेर किन दो जानवरों से नहीं लेता पंगा, नाम सुनकर आप भी कांप जाएंगे

Ajab Gajab Facts: शेर जंगल का राजा जरूर है, लेकिन वह हर जानवर से नहीं लड़ता। ऐसे ही दो जानवर हैं। जिनसे वह कभी नहीं भिड़ना चाहता है। इन दो जानवरों का विशाल शरीर और ताकतवर होना प्रमुख कारण है।

Ajab Gajab Facts: जंगल का राजा कहे जाने वाला शेर बेहद ताकतवर और खतरनाक शिकारी होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह हर जानवर से भिड़ जाता है। असल में शेर बहुत समझदारी से शिकार करता है और ऐसे जानवरों (animal behavior) से दूरी बनाकर रखता है, जिनसे लड़ना उसके लिए जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे ही दो जानवर हैं, हाथी और गैंडा। हाथी दुनिया का सबसे बड़ा जमीन पर रहने वाला जानवर है। एक वयस्क हाथी का वजन कई टन तक होता है, जबकि शेर का वजन उससे काफी कम होता है। हाथी की सूंड, बड़े दांत और मजबूत पैर उसे बेहद ताकतवर बनाते हैं। अगर हाथी गुस्से में आ जाए, तो वह शेर को गंभीर रूप से घायल कर सकता है या उसकी जान भी ले सकता है।

End of Feed