पाकिस्तानी सेना में कितने हिंदू सैनिक, जवाब सुनकर खड़े हो जाएंगे कान

Pakistan Military: पाकिस्तान की सेना में कितने हिंदू सैनिक और अधिकारी सेवा कर रहे हैं? यह संख्या कुल सेना के मुकाबले बहुत कम है, लेकिन यह दिखाती है कि समय के साथ अल्पसंख्यकों के लिए अवसर बढ़े हैं।

Pakistan Army Hindu Soldiers: पाकिस्तान की सेना में हिंदू सैनिकों की मौजूदगी एक दिलचस्प और महत्वपूर्ण विषय है। उपलब्ध रिपोर्ट्स और बयानों के मुताबिक पाकिस्तानी आर्मी में लगभग 200 के आसपास हिंदू सैनिक और अधिकारी सेवा कर रहे हैं। यह संख्या बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन यह इस बात का संकेत जरूर देती है कि समय के साथ वहां की सेना में अल्पसंख्यकों के लिए दरवाजे खुले हैं। अगर कुल संख्या की बात करें, तो पाकिस्तान की सेना में लगभग 6.5 लाख सक्रिय सैनिक हैं। इस हिसाब से हिंदू सैनिकों का प्रतिशत बहुत ही कम, करीब 0.03% से भी कम बैठता है।

Pakistan Military

पाकिस्तान सेना में अल्पसंख्यकों की स्थिति (Photo: iStock)

पदों पर 200 से अधिक हिंदू कार्यरत

जबकि पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी लगभग 2% से ज्यादा है, यानी उनकी आबादी के मुकाबले सेना में उनका प्रतिनिधित्व काफी कम है। आपको बता दें कि साल 2022 में पाकिस्तान के वर्तमान रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने देश की संसद (नेशनल असेंबली) में अपने एक बयान में कहा था कि पाकिस्तानी सेना में विभिन्न रैंकों और पदों पर 200 से अधिक हिंदू कार्यरत हैं। अगर इतिहास पर नजर डालें तो 2000 से पहले तक हिंदुओं (Hindu Population Pakistan) की सेना में भर्ती पर लगभग रोक जैसी स्थिति थी। लेकिन साल 2000 के बाद हालात बदले और हिंदुओं को भी सेना में शामिल होने का मौका मिलने लगा। यह बदलाव धीरे-धीरे आया, लेकिन इससे अल्पसंख्यकों के लिए नई राह खुली।

End of Feed