OMG: इस गांव की खुदाई में मिला था इतना सोना, भारत सरकार के पास नहीं था उतना रिजर्व, ग्रामीणों ने लेने नहीं दिया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 28, 2023, 07:08 PM IST

Ajab Gajab News: लगभग 5 साल पहले कोलंबिया के छोटे से गांव काजामारका में 680 टन सोने के भंडार का पता चला था। उस समय भारत सरकार के पास 608 टन ही गोल्ड रिजर्व था। हालांकि, गांव के लोगों ने इकट्ठे होकर सरकार को खुदाई ही नहीं करने दी।

Ajab Gajab News: सोचिए किसी गांव में इतना सोना निकल आए कि उस देश की सरकार के पास उतना सोना न हो। इसके बाद भी गांव के लोग उस सोने की खुदाई न करने दें। जी हां, 5 साल पहले कोलंबिया के एक गांव में ऐसा ही हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगी कि उस गांव में इतना सोना था, जितना तब भारत सरकार के पास सोना नहीं था। इसके बाद जब वहां की सरकार सोने की खुदाई के लिए पहुंची तो गांव के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू किया। गांव के लोगों ने सरकार को सोने की खुदाई ही नहीं करने दी।

gold mine

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

गांव के लोगों ने नहीं करने दी थी खुदाई

कोलंबिया के छोटे से गांव काजामारका में उस समय 680 टन सोने के भंडार का पता चला था। इस सोने की कीमत उस दौरान तकरीबन ढाई लाख करोड़ रुपये बताई गई थी। आपको जानकर हैरानी होगी उस समय भारत सरकार के पास 608 टन ही गोल्ड रिजर्व था। यानि कि कोलंबिया जैसे छोटे देश के एक गांव में इतना ज्यादा सोना निकलने के बाद वहां बहुत कुछ बदल जाता। हालांकि, गांव के लोगों ने इकट्ठे होकर सरकार को खुदाई ही नहीं करने दी थी।

End of Feed