Ajab Gajab: चीन में अनोखा कारनामा! ड्रोन से ले जाया जा रहा था सूअर, हाई-वोल्टेज तारों में फंसते ही पूरे गांव की बिजली गुल

Ajab Gajab: चीन के सिचुआन प्रांत में एक किसान ने सूअरों को ले जाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया, लेकिन ड्रोन की रस्सी बिजली के तारों में उलझ गई। इससे एक सूअर हवा में फंस गया और पूरे गांव में करीब 10 घंटे तक बिजली गुल रही।

चीन में एक अजीब लेकिन हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किसान ने सूअरों को ले जाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया, लेकिन उसका यह तरीका उल्टा पड़ गया। ड्रोन की रस्सी बिजली के तारों में फंस गई, जिससे एक सूअर हवा में अटक गया और पूरे गांव में कई घंटों तक बिजली बंद रही। यह घटना दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत के टोंगजियांग काउंटी के एक गांव की है। किसान का गांव पहाड़ी इलाके में है, जहां गाड़ियों से सूअरों को ले जाना बहुत मुश्किल होता है।

China farmer drone pigs viral news

किसान ने ड्रोन से उड़ाया सूअर (फोटो: iStock)

गांव की बिजली 10 घंटे तक गुल

इसी परेशानी से बचने के लिए उसने ड्रोन की मदद लेने का फैसला किया। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक किसान ने ड्रोन में रस्सी बांधकर सूअर को लटकाया और उसे पहाड़ से नीचे बूचड़खाने की ओर भेजने लगा। शुरुआत में सब ठीक लग रहा था, लेकिन जैसे ही ड्रोन आगे बढ़ा, उसकी रस्सी अचानक हाई-वोल्टेज बिजली लाइन में उलझ गई। इसके बाद ड्रोन वहीं फंस गया और सूअर हवा में लटक गया। रस्सी के तारों में फंसते ही इलाके की बिजली सप्लाई बंद हो गई। गांव के लोगों को करीब 10 घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा।

End of Feed