दिल टूटे आशिक को मिलेगी नौकरी ! बेंगलुरु की कंपनी ने निकाली वैकेंसी, कंडीशन पढ़कर आ जाएगी मौज

Ajab Gajab: कंपनी की मार्केटिंग लीड ने अपनी पोस्‍ट में लिखा है कि, 'हम एक मुख्य डेटिंग अधिकारी की तलाश कर रहे हैं। क्या आप डेटिंग सलाह के लिए जाने-माने दोस्त हैं? हम किसी ऐसे व्यक्ति को काम पर रख रहे हैं जो डेटिंग संस्कृति में जीता और सांस लेता है।

Ajab Gajab: सोशल मीडिया पर विभिन्‍न कंपनियों के मजेदार विज्ञापन वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक और नौकरी का विज्ञापन वायरल हुआ है। इसमें बेंगलुरु की एक कंपनी ने चीफ डेटिंग ऑफिसर (सीडीओ) के लिए नौकरी निकाली है। यह कंपनी प्यार, दिल टूटने और ऑनलाइन डेटिंग की दुनिया में एक सच्चे विशेषज्ञ की तलाश कर रही है। कंपनी के योग्‍य व्‍यक्तियों के लिए जो कंडीशन रखी हैं उसे पढ़कर आपको और भी मौज आ जाएगी।

कंपनी ने निकाली वैकेंसी।

मार्केटिंग लीड ने लिखा

कंपनी की मार्केटिंग लीड ने अपनी पोस्‍ट में लिखा है कि, 'हम एक मुख्य डेटिंग अधिकारी की तलाश कर रहे हैं। क्या आप डेटिंग सलाह के लिए जाने-माने दोस्त हैं? हम किसी ऐसे व्यक्ति को काम पर रख रहे हैं जो डेटिंग संस्कृति में जीता और सांस लेता है। स्व-घोषित मैचमेकर जो घोस्टिंग, ब्रेडक्रंबिंग और किताब में हर नए डेटिंग बज़वर्ड को डिकोड कर सकता है? खैर, हमने अभी आपको सही स्वाइप किया है।'

End of Feed