OMG: दो साल तक गंदे फ्लैट में बंद थी 71 बिल्लियां, अंदर मिले कंकाल, नजारा देख कांपे लोग

OMG: सिंगापुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 33 वर्षीय महिला ने अपने पूर्व पति के साथ मिलकर करीब दो साल तक एक फ्लैट में 71 बेजुबान बिल्लियों को लावारिस छोड़ दिया। बिजली-पानी कटने और भुखमरी के कारण 9 बिल्लियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाकी बिल्लियां कंकाल बन चुकी थीं।

OMG: जब भी कोई पालतू जानवर घर लाया जाता है, तो उसे परिवार के सदस्य की तरह प्यार और सुरक्षा देने का वादा किया जाता है। लेकिन सिंगापुर से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसे पढ़कर किसी भी इंसान की रूह कांप जाएगी। एक महिला ने जिस बेदर्दी से बेजुबान बिल्लियों को मौत के मुंह में धकेला, उसने पूरी दुनिया के एनिमल लवर्स को हिलाकर रख दिया है। यह कहानी है एक ऐसे फ्लैट की, जो धीरे-धीरे घर न रहकर किसी हॉरर मूवी का सेट या गैस चैंबर बन गया था। आइए जानते हैं इस सनसनीखेज मामले की पूरी अंदर की कहानी।

OMG

फ्लैट में बंद थी 71 बिल्लियां (तस्वीर साभार- AI)

इस खौफनाक वाकये की जड़ें साल 2018 में जुड़ी हैं, जब नूरुल नादिया नूर मोहम्मद और उनके तत्कालीन पति खैरुल नईम जैनोल ने सिंगापुर के बुकित पंजांग इलाके में एक फ्लैट खरीदा था। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था। साल 2019 में इस कपल ने कुछ बिल्लियां पालनी शुरू कीं। लेकिन, उन्होंने उनकी नसबंदी कराने की जहमत नहीं उठाई। नतीजा यह हुआ कि देखते ही देखते बिल्लियों की संख्या बढ़कर 71 तक पहुंच गई। इतने सारे जानवरों को संभालने के बजाय कपल ने अप्रैल 2022 में एक ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। वे सभी 71 बिल्लियों को उसी फ्लैट में बंद करके अपने माता-पिता के घर शिफ्ट हो गए। घर के मालिक तो ऐश की जिंदगी जीने चले गए, लेकिन उन 71 बेजुबानों की जिंदगी नर्क बन गई। कुछ समय बाद बिल न चुकाए जाने के कारण उस फ्लैट का बिजली और पानी का कनेक्शन काट दिया गया।

End of Feed