Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन हवाई सफर के मजेदार या हैरान कर देने वाले वीडियो (Trending Video) वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक फ्लाइट से सामने आया यह वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है। अक्सर कहा जाता है कि जो लोग इंट्रोवर्ट होते हैं, उनके लिए अजनबियों से बात करना या उनसे संपर्क साधना बेहद मुश्किल काम होता है। लेकिन, एक ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर साहिल ने जब अपनी इस हिचकिचाहट को दूर करते हुए फ्लाइट में एक एयरहोस्टेस से बात की, तो बदले में जो खूबसूरत अनुभव मिला, उसकी उम्मीद शायद उन्होंने भी नहीं की होगी।
खत पढ़कर इमोशनल हुए लोग (तस्वीर साभार- @introvert_sahil_talks)
ये भी पढ़ें - Viral Video: बच्चे ने धारण किया प्रेमानंद महाराज का रूप, मासूमियत और भक्ति के इस अद्भुत संगम ने जीता लोगों का दिल
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि साहिल नाम का एक कंटेंट क्रिएटर फ्लाइट में सफर कर रहा होता है। फ्लाइट के दौरान उसकी नजर एक एयरहोस्टेस पर पड़ती है। साहिल अपने एक ट्रैवल प्रोजेक्ट के तहत अजनबियों से अपनी डायरी में कुछ पंक्तियां लिखवाते हैं। हालांकि, स्वभाव से इंट्रोवर्ट होने के कारण वह काफी नर्वस और ओवरथिंकिंग कर रहे होते हैं। काफी हिम्मत जुटाने के बाद, वह एयरहोस्टेस से मुस्कुराते हुए कहते हैं मैं साहिल हूं और एक कंटेंट क्रिएटर हूं। मैं स्वभाव से काफी इंट्रोवर्ट भी हूं। इस ट्रिप के दौरान मैं अजनबियों से अपनी इस डायरी में कुछ भी पर्सनल या अपने अनुभव लिखने के लिए कह रहा हूं, क्या आप मेरे लिए कुछ लिखेंगी? एयरहोस्टेस बड़ी ही आत्मीयता और मुस्कान के साथ इस बात के लिए राजी हो जाती हैं और उनकी डायरी ले लेती हैं। कुछ समय बाद एयरहोस्टेस साहिल को उनकी डायरी सौंपती हैं। जब साहिल उस खत को पढ़ते हैं, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। देखें वीडियो...
वीडियो ने जीता दिल
दरअसल, एयरहोस्टेस ने खतर में लिखा, डियर साहिल आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई। आपकी ही तरह मैं भी एक इंट्रोवर्ट हूं, इसलिए मैं समझ सकती हूं कि अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर किसी अजनबी से बात करने के लिए कितनी हिम्मत की जरूरत होती है। मैं भी हर बात पर बहुत ज्यादा सोचा करती थी और हमेशा चाहती थी कि मेरे आसपास कोई रहे। लेकिन हाल के दिनों में मैंने अकेले रहकर चीजों का आनंद लेना सीख लिया है। अब मैं अकेले खाती हूं, अकेले घूमती हूं, अकेले शॉपिंग करती हूं और खुद की कंपनी को एंजॉय करना सीख लिया है। मुझे उम्मीद है कि एक दिन आप भी इसी सुकून का अनुभव करेंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को introvert_sahil_talks ने शेयर किया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं और इस पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।
