AI का इस्तेमाल कर शख्‍स ने बनाई महिला की फर्जी Bumble प्रोफाइल, फिर हुआ कुछ ऐसा जानकर चौंक जाएंगे

Viral News: यूजर ने बताया कि उसने OpenAI के नए GPT-4o इमेज जेनरेशन टूल का इस्तेमाल करके एक महिला की अल्ट्रा-रियलिस्टिक तस्वीरें बनाईं। लिखा कि, 'मैं ऊब गया था और मैंने ChatGPT के नए 4o इमेज जेनरेशन टूल के साथ खेलने का फैसला किया।

Viral News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का चलन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आजकल छा गया ह। इस नवीनतम वायरल क्रेज ने लोगों के लिए कई तरह के कामों को काफी आसान बना दिया है। बीमारियों के निदान से लेकर भाषण देने तक, AI इतना विकसित हो चुका है कि यह यूजर्स से बातचीत भी करता है और उनकी समस्याओं का समाधान भी सुझाता है। हाल ही में एक केस सामने आया है। इसमें यूजर @infinozz ने बताया कि कैसे बोरियत ने उसे एक बुरे विचार के लिए प्रेरित किया। एक महिला की छवि बनाने के लिए AI का उपयोग करना और बेंगलुरु में एक नकली बम्बल प्रोफ़ाइल बनाना उन्‍हीं विचारों में से एक था।

चैटजीपीटी से शख्‍स ने बनाई फर्जी प्रोफाइल।

यूजर ने बताया कि उसने OpenAI के नए GPT-4o इमेज जेनरेशन टूल का इस्तेमाल करके एक महिला की अल्ट्रा-रियलिस्टिक तस्वीरें बनाईं। लिखा कि, 'मैं ऊब गया था और मैंने ChatGPT के नए 4o इमेज जेनरेशन टूल के साथ खेलने का फैसला किया। एक लड़की की कुछ सुपर रियलिस्टिक AI-जनरेटेड तस्वीरें बनाईं। फिर एक शैतानी विचार आया: क्यों न इसके साथ बैंगलोर में एक बम्बल प्रोफ़ाइल बनाई जाए? और फिर...' शख्‍स ने बताया कि, सिर्फ़ दो घंटों के भीतर ही इस फ़र्जी प्रोफ़ाइल को 2,700 से ज़्यादा लाइक मिले, कम से कम 100 राइट स्वाइप मिले और बेखबर यूज़र्स से कई तारीफें मिलीं। उसने लिखा, 'मेरे फ़ोन पर सचमुच हैंग हो गया, हर सेकंड टुन टुन टुन टुन। लड़कों ने मुझे आइसक्रीम, कॉन्सर्ट टिकट और न जाने क्या-क्या ऑफ़र किया। पुरुषों में अकेलापन महामारी? नहीं, यह पूरी तरह से सर्वनाश है।'

End of Feed