बाप हो तो ऐसा...बेटी का हुआ तलाक तो पिता ने गाजे-बाजे के साथ कराई घर वापसी, देखें वीडियो

Knapur Viral Video: कानपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तलाक के बाद के एक पिता ढ़ोल-नगाड़े बजवाकर अपनी बेटी को घर वापसी करवा रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग पिता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पिता ने पहले बेटी का करवाया तलाक
  • बाद में ढ़ोल-नगाड़े बजवाकर बेटी को घर वापस लाया
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Kanpur Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं आज भी हमारे समाज में दहेज लोभियों की कमी नहीं है। जिसके कारण आज भी बेटियां घुट-घुट कर जीने के लिए मजबूर हैं। कभी बेटियों को प्रताड़ित किया जाता है, तो कभी जला दिया जाता है, तो कभी ताना मार-मारकर उसका अपमान किया जाता है। लेकिन, इसी समाज में आज भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो भी अपनी बेटी के लिए हमेशा चट्टान बनकर खड़े रहते हैं और हर मुसीबत में उसका साथ देते हैं। ताजा मामला है कानपुर का, जहां एक पिता ने तलाक के बाद गाजे-बाजे के साथ अपनी बेटी की विदाई कराई और घर वापस लेकर आ गए। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है और लोग पिता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

divorce celebration in kanpur

ढ़ोल-नगाड़े बजवाकर पिता ने ससुराल से करवाई बेटी की वापसी

जानकारी के मुताबिक, किदवई नगर थाना क्षेत्र स्थित निराला नगर के रहने वाले अनिल सविता BSNL के रिटायर कर्मचारी हैं। 31 जनवरी, 2016 को उन्होंने अपनी इकलौती बेटी उर्वी की शादी चेकरी के विमाननगर में रहने वाले आशीष रंजन से की थी। उर्वी पेशे से इंजीनियर है और देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पालम एयरपोर्ट पर कार्यरत हैं। वहीं, उर्वी का पति आशीष भी इंजीनियर है और दिल्ली में ही जॉब करता है। दोनों पिछले कुछ सालों से दिल्ली में ही रह थे। उर्वी के पिता अनिल का आरोप है कि शादी के बाद बेटी के ससुराल वाले कार और फ्लैट की मांग कर रहे थे। इसके अलावा उर्वी के रंगरूप को लेकर भी ताना मारते थे। उर्वी के पिता का कहना है कि मेरी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। साथ ही उसे शारीरिक और मानसिक कष्ट भी दिया जाने लगा। जिसके कारण उन्होंने अपनी बेटी को दिल्ली में एक फ्लैट खरीद कर दे दिया। उनका यह भी कहना है कि उर्वी का पति उस फ्लैट को अपने नाम कराना चाहता था।

धूम-धाम से कराई बेटी की घर वापसी

अनिल ने आगे बताया कि 2019 में उर्वी ने एक बच्ची को जन्म दिया। बेटी का जन्म होने से उर्वी के पति और उसके ससुरालवालों ने ताना मारना शुरू कर दिया। उर्वी का पिता कहता था कि मुझे बेटा चाहिए था। लिहाजा, उसने उर्वी और बच्ची से दूरी बना ली और अलग रहने लगा। 28 फरवरी को दोनों को तालाक हो गया। इसके बाद विगत रविवार को उर्वी के पिता अपने सगे-संबंधियों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे और ढ़ोल-नगाड़े बजवाकर अपनी बेटी को घर वापल ले आए। उर्वी ने ससुराल के गेट पर चुनरी भी बांधी। इस दौरान उर्वी के भाईयों ने ससुराल की दीवार पर संदेश में लिखा कि आशीष तुम्हारे घर पर कभी खुशियां न लौटे। उर्वी ने समाज को भी काफी मजेदार संदेश दिया।

End of Feed