VIDEO: सात समंदर पार गूंजा मराठा साम्राज्य का जयघोष! अफ्रीकी बच्चे ने शिवाजी महाराज की गाथा सुनाकर जीता भारतीयों का दिल

Viral Video: अफ्रीकी देश के एक छोटे से क्लासरूम में स्कूली बच्चे ने भारत के महान सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज पर धाराप्रवाह भाषण दिया। इतना ही नहीं बच्चे ने बताया कि कैसे शिवाजी महाराज ने साहस, चरित्र, न्याय और किसानों-महिलाओं के सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी।

Viral Video: महान नायकों और उनके आदर्शी विचारों की कोई सीमा नहीं होती,यह बात एक बार फिर साबित हो गई है सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो से। सात समंदर पार अफ्रीका के एक साधारण से स्कूल के कमरे में जब एक छोटे से बच्चे ने भारतीय इतिहास के सबसे महान योद्धाओं में से एक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और संदेश पर बोलना शुरू किया, तो वहां मौजूद हर शख्स दंग रह गया। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि यह बच्चा इस तरह शिवाजी का बखान करेगा। यूनिफॉर्म पहने इस छोटे बच्चे ने बेहद सादगी और आत्मविश्वास के साथ अपने सहपाठियों और शिक्षकों के सामने बोलना शुरू किया। उसने शिवाजी महाराज को याद करते हुए कहा कि वे केवल एक राजा नहीं, बल्कि न्याय, स्वतंत्रता और साहस की मिसाल थे।

End of Feed