गजब है भाई! adidas का भाई है अजितदास, आनंद महिंद्रा ने की अनोखी खोज

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 22, 2022, 07:42 PM IST

Ajab Gajab News: आनंद महिंद्रा अक्सर अपने ट्विटर अकाउंट पर अनोखे पोस्ट करते रहते हैं। यह पोस्ट लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं। इसके साथ ही वह अपनी पोस्ट के साथ जो कैप्शन लिखते हैं, वह भी काफी मजेदार होते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आनंद महिंद्रा का मजेदार ट्वीट आया सामने
  • आनंद महिंद्रा ने adidas का भाई खोजा
  • ट्वीट के साथ लिखा बहुत ही मजेदार कैप्शन

Ajab Gajab News: एडिडास (Adidas) कंपनी के कपड़े और जूते सभी को पसंद होते हैं। आपने अक्सर देखे होंगे कि नामी ब्रांडेड कंपनियों से मिलते-जुलते नाम से लोकल कंपनियां अपने सामान बेचती हैं। कई बार तो ऐसी कंपनियां ब्रांडेड कंपनियों का लोगो हूबहू कॉपी कर लेती हैं। देश के जाने माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने मशहूर शू ब्रांड adidas का भाई ढूंढ निकाला है। आपको उनका ट्वीट देखकर मजा आ जाएगा। साथ ही आप adidas के भाई का नाम जानकर भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।

mahindra

आनंद महिंद्रा

आनंद महिंद्रा का मजेदार ट्वीट

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक जूते की तस्वीर सामने आ रही है। इस जूते पर जो नाम लिखा है, वह adidas से मिलता जुलता है। जूते पर ajitdas नाम लिखा हुआ है। इसकी फोटो शेयर कर आनंद महिंद्रा ने बहुत ही मजेदार बात लिखी है। बता दें कि आनंद महिंद्रा अक्सर अपने ट्विटर अकाउंट पर अनोखे पोस्ट करते रहते हैं। यह पोस्ट लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं। इसके साथ ही वह अपनी पोस्ट के साथ जो कैप्शन लिखते हैं, वह भी काफी मजेदार होते हैं।

End of Feed