पहाड़ से नीचे सड़क पर आ टपकी गाड़ी, हादसे का यह Video देख कांप जाएगी आत्मा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दखा जा सकता है कि एक कार ऊंचे पहाड़ से सरकते हुए नीचे सड़क पर आ गिरी। वीडियो को लोग धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं।

कई बार सोशल मीडिया पर हादसों के कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं। जिन्हें देख लोगों के प्राण सूख जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कार को ऊंची पहाड़ी से नीचे सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है।

पहाड़ से नीचे सड़क पर गिरी कार

पहाड़ से नीचे सड़क पर गिरी कार (X/@iNikhilsaini)

पहाड़ी से सरकते हुए नीचे गिरी कार

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक खाली सड़क पर अचानक से एक कार पहाड़ी से सरकते हुए नीचे गिर रही है। कार बिल्कुल उल्टी पड़ी हुई है। उसके चारों पहिए ऊपर की तरफ आसमान में हैं। अंदर कार में कोई हलचल नहीं देखी जा रही। इस खौफनाक हादसे के थोड़ी देर बाद कुछ लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचते हैं। साथ ही वहां से गुजरने वाली गाड़ियां भी आकर वहां ठहर जाती हैं और लोग उस कार के अंदर मौजूद लोगों को बचाने में लग जाते हैं। हादसे को देख लोग तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू कर देते हैं।

End of Feed