Aaj ka viral video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर आए दिन सैकड़ों वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में यहां पर एक ट्रेन का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक स्टेशन से ट्रेन खुल गई। धीरे-धीरे वह रफ्तार पकड़ ही रही होती है कि इतने में एक महिला जो कि ट्रेन पकड़ने में लेट हो जाती है। वह भाग कर इसमें चढ़ने की कोशिश करती है। इसी जल्दीबाजी में उसका पैर स्लिप कर जाता है और वह गिर जाती है।
RPF जवान ने महिला की बचाई जान (फोटो: X/@GMSRailway)
आरपीएफ जवान की हिम्मत की लोग कर रहे तारीफ
यह नजारा देख RPF का एक अधिकारी दौड़ता हुआ आता है और अपनी जान जोखिम में डालकर महिला की जान बचा लेता है। इस वीडियो को खुद दक्षिणी रेलवे ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो पोस्ट करने के बाद लिखा: '27 अक्टूबर 2025 को करूर रेलवे स्टेशन पर कुछ ऐसा हुआ जो दिल जीत लेगा। ट्रेन नंबर 22650 (इरोड-चेन्नई यरकौड एक्सप्रेस) चलने वाली थी।
एक महिला यात्री ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी पैर फिसला और वो प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में फंसने वाली थी, लेकिन तभी आरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल श्री जगदीशन ने बिजली की तेजी से दौड़ लगाई और महिला को खींचकर बचा लिया। उनकी सतर्कता और हिम्मत ने एक अनमोल जान बचाई और बड़ी दुर्घटना टल गई। आरपीएफ कॉन्स्टेबल श्री जगदीशन को सलाम! सतर्कता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है!'
इंटरनेट यूजर्स ने किए कमेंट्स
इस वीडियो को अब तक 37 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। जिसमें पहले यूजर ने लिखा: "बहुत अच्छा काम, अत्यंत सराहनीय", दूसरे ने लिखा: "कॉन्स्टेबल को पुरस्कृत किया जाना चाहिए", तीसरे ने लिखा: "सचमुच सतर्क आरपीएफ, मानवता का बेहतरीन परिचय। ऐसे नेक लोगों को तैनात करने और उन्हें बेहतरीन प्रशिक्षण देने वाले स्टाफ और एसआर को बधाई।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
