Viral Video: गिलहरी के सामने बच्चों की सारी स्मार्टनेस फेल, पूरी वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Aaj ka viral video: सोशल मीडिया पर इस समय एक गिलहरी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दो बच्चे रेत के टीले पर बैठकर एक गिलहरी को पकड़ने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इस वीडियो में मजा और हंसी उस वक्त आती है। जब यह गिलहरी इन दोनों को चकमा देकर और इनका खाना लेकर फरार हो जाती है।

Aaj ka viral video: सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग तरह की वीडियो वायरल होती रहती है। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें भरी धूप में रेत के टीले पर दो नन्हे-मुन्ने बच्चे बैठे हैं। एक लड़का काली टी-शर्ट में है तो वहीं पर दूसरी लड़की लाल कैप पहने हुए है। दोनों के चेहरे पर उत्साह की चमक साफ तौर पर दिखाई दे रही है। ये दोनों एक प्यारी सी गिलहरी को पकड़ने के मिशन पर लगे हुए हैं। जी हां! वही चंचल, फुर्तीली गिलहरी जो पेड़ों पर उछल-कूद करती है आपको दिखाई देती होगी।

_squirrel viral video

गिलहरी के सामने बच्चों की सारी स्मार्टनेस फेल, देखें वीडियो (फोटो: X/@AamirMalick605)

दोनों बच्चे इस गिलहरी को खाने का लालच दे रहे हैं, लेकिन गिलहरी भी बहुत चालाक है। उसे कहीं ना कहीं अंदाजा है कि जैसे ही यह खाने के लिए उसके पास जाएगी ये दोनों शरारती बच्चे उसे पकड़ लेंगे। गिलहरी बार-बार बिल से बाहर आती है और फिर अंदर जाने की कोशिश करती है। साथ ही वह सतर्क नजरों से इधर-उधर देखती भी है। इसके बाद जो होता है वह इन दोनों बच्चों ने कभी नहीं सोचा होगा। गिलहरी बिल से निकलकर फुरती से आती है और वह खाने के पैकेट को मुंह में दबाती है। जैसे मानो इन दोनों को कह रही हो "धन्यवाद भाई, लंच के लिए!" और फिर एक झटके में पूंछ हिलाते हुए गोली की रफ्तार में भाग जाती है। बच्चे यह नजारा देखकर हैरान रह जाते हैं।

End of Feed