आज का वायरल वीडियो (9-DEC-2025): Indigo Flight Delay के बीच क्रू मेंबर्स का ये अंदाज हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो देख लाखों लोगों ने लुटाया प्यार

आज का वायरल वीडियो (9-DEC-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट कैंसिल और देरी (Indigo Flight Delay) के बीच इस समय इसके क्रू मेंबर्स का एक वीडियो सोशल मीडिय पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ क्रू मेंबर्स एक यात्री के बच्चे की देखभाल कर रहे हैं। उस पर अपना ढेरों सारा प्यार लुटा रहे हैं। उड़ान रद्द होने और देरी के बावजूद, कर्मचारियों द्वारा दिखाई गई दयालुता और देखभाल ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया।

इन दिनों खबरों में और सोशल मीडिया पर Indigo Airlines की ही चर्चा है। यह चर्चा उड़ान में देरी या फिर उसके कैंसल हो जाने से लोगों को हो रही परेशानी है। इस संबंध में कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिसमें लोगों का गुस्सा देखने को मिला है। लोगों को अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इन्हीं सब तकलाफों के बीच इस समय एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप भी अपना प्यार लुटाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

Indigo delay viral video

Indigo Flight Delay के बीच क्रू मेंबर्स का ये अंदाज हुआ सोशल मीडिया पर वायरल (फोटो: Instagram/itsrashmishines)

इस वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर itsrashmishines नामक यूजर ने शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फ्लाइट कैंसिल (Indigo Flight Cancellations) और डिले होने के बावजूद इंडिगो एयरलाइंस के स्टाफ की जमकर तारीफ की है। वीडियो में नजर आता है कि कुछ क्रू मेंबर्स एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं पर एक क्रू मेंबर की गोद में एक बच्चा है जो एक पैसेंजर का है। क्रू मेंबर्स इस बच्चे को बहुत प्यार और दुलार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यही कारण है कि बच्चा इनकी गोद में रोता नहीं है बल्कि खेलता है। वीडियो पर कैप्शन में लिखा है, 'फ्लाइट डिले हो गई तो मेरा बच्चा स्टाफ के साथ इन्जॉय कर रहा है।'

End of Feed