आज का वायरल वीडियो (8-Dec-2025): शादी में लाखों की नोटों की माला, सोशल मीडिया पर मचा बवाल – यूजर्स बोले “इनकम टैक्स वाले कहां हैं?”

आज का वायरल वीडियो (8-Dec-2025): Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: सोशल मीडिया पर इस समय एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घर की छत से लेकर नीचे तक 500-500 रुपये के नोटों की लंबी माला लटकाई गई है। लोग इस नजारे को देखकर हैरान हैं और अपने फोन में वीडियो को रिकॉर्ड कर रहे हैं।

सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है, जहां पर हर दिन सैकड़ों तरह की वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसमें से कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिसे देखने के बाद तो कई बार हमारी आंखें फटी रह जाती हैं तो कई बार हमारा मुंह खुला का खुला रह जाता है। वायरल वीडियो पर हमें यकीन भी नहीं होता। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर 23 सेकंड के इस वायरल वीडियो को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। वीडियो में एक सफेद और लाल रंग का दोमंजिला घर को लाइटिंग से सजाया गया है। घर की छत और जमीन पर दर्जनों लोग खड़े हैं।

Money garland video

शादी में लाखों की नोटों की माला का Video हुआ Viral (फोटो: X/ @mdtanveer87)

पुरुष अच्छे कपड़ों में, महिलाएं साड़ी और सलवार सूट में और बच्चे खुशी से इधर-उधर घूमते दिख रहे हैं। नीचे सड़क पर भी काफी भीड़ है। इसी भीड़ में घर की छत से लेकर नीचे तक कुछ लोग नोटों की माला पकड़े हुए खड़े नजर आते हैं। इस माला में 500-500 रुपये के नोट लगे हुए हैं। जिसे वहां पर मौजूद लोग देखकर हैरान हैं। इनमें से कुछ लोग तो फोन से वीडियो को कैद करने में लगे हैं। वीडियो के पोस्ट में लिखा है कि लोग पैसे की नुमाइश करने में तो आगे रहते हैं, लेकिन जब किसी गरीब की बेटी की शादी या किसी बीमार इंसान के इलाज की बात आती है तो वही लोग पीछे हट जाते हैं।

End of Feed