आज का वायरल वीडियो (03-02-2026): बाज के सामने जब आई लोमड़ी, आगे जो हुआ उस पर आपको नहीं होगा यकीन, देखें Viral Video

aaj ka viral video (03-02-2026): Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बहादुर बाज़ लोमड़ी के सामने डटकर खड़ा नजर आता है। आमतौर पर पक्षी डरकर उड़ जाते हैं, लेकिन इस बाज ने पंख फैलाकर लोमड़ी को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद बाज आराम से पानी में नहाने लगा।

Aaj ka viral video (03-02-2026): सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो में एक बाज़ और एक लोमड़ी आमने-सामने नजर आते हैं। आमतौर पर जब कोई पक्षी किसी जंगली जानवर को देखता है तो तुरंत उड़कर भाग जाता है, लेकिन इस बार मामला बिल्कुल अलग था। यहां बाज़ ने डरने के बजाय बहादुरी दिखाई और लोमड़ी के सामने डटकर खड़ा रहा। वीडियो जंगल में लगे वाइल्डलाइफ कैमरे से रिकॉर्ड किया गया है। इसमें दिखता है कि पानी के पास एक बाज़ आराम से बैठा होता है।

Fox and Eagle Fight

बाज के सामने जब आई लोमड़ी, वीडियो में देखें आगे क्या हुआ (फोटो: X/@Thebestfigen)

वीडियो में बाज अपने बड़े-बड़े पंख फैलाता और लोमड़ी को घूरता

तभी वहां एक चालाक लोमड़ी आ जाती है और धीरे-धीरे बाज की तरफ बढ़ती है। ऐसा लगता है जैसे वह शिकार करने की सोच रही हो। लेकिन बाज बिल्कुल नहीं घबराता। वह अपने बड़े-बड़े पंख फैलाता है और लोमड़ी को घूरकर देखता है। बाज के तेवर देखकर लोमड़ी कुछ देर तक रुक जाती है। वह आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं कर पाती और दूरी बनाकर खड़ी रहती है। दोनों कुछ समय तक एक-दूसरे को देखते रहते हैं। फिर बाज़ ऐसा करता है जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। वह आराम से पानी में उतर जाता है और नहाने लगता है, जैसे आसपास कोई खतरा ही न हो।

End of Feed