आज का वायरल वीडियो (27-Dec-2025): Blinkit की 10 मिनट की डिलीवरी सर्विस ने किया कमाल, बचाया US वीजा, महिला ने खुद सुनाई पूरी कहानी

दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में O से 1 वीजा इंटरव्यू के दौरान एक महिला अपने जरूरी दस्तावेज भूल गईं, जिससे वह काफी घबरा गईं। इंटरव्यू का समय नजदीक होने के कारण बाहर जाकर प्रिंट निकलवाना संभव नहीं था। तभी एक गार्ड की सलाह पर उन्होंने Blinkit ऐप से डॉक्यूमेंट प्रिंट ऑर्डर किया। जो सिर्फ 15 मिनट में उन्हें मिल गया। इससे उनकी परेशानी दूर हो गई और उनका US वीजा सफलतापूर्वक मंजूर हो गया।

भारत के क्विक कॉमर्स सेक्टर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह मुश्किल समय में कितना काम आ सकता है। दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के बाहर वीजा इंटरव्यू की लाइन में खड़ी एक महिला के लिए Blinkit उस दिन किसी मददगार फरिश्ते से कम नहीं रहा। दरअसल महिला अपने US वीजा इंटरव्यू के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज घर पर भूल गई थीं। इंटरव्यू का समय नजदीक था। ऐसे में उसके पास बाहर जाकर प्रिंट निकलवाने का समय नहीं था। ऐसे में Blinkit की 15 मिनट की डिलीवरी सर्विस ने उनकी इस परेशानी को तुरंत ही सॉल्व कर दिया।

Difference between fog and haze

Blinkit की 10 मिनट की डिलिवरी सर्विस ने किया कमाल (फोटो:X/ @gauri__gupta)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए @gauri__gupta नाम की यूजर ने लिखा: "मैं दिल्ली में अमेरिकी दूतावास में अपने O-1 वीजा इंटरव्यू के लिए लाइन में खड़ी थी। तभी अचानक मुझे याद आया कि मेरे कुछ जरूरी दस्तावेज मेरे पास नहीं हैं, जो O-1 वीजा के लिए बहुत अहम माने जाते हैं। सुबह 8 बजे का स्लॉट था और लाइन पहले से ही बहुत लंबी थी। बाहर जाकर प्रिंट निकलवाने का समय ही नहीं था। मैं घबरा गई। तभी वहां मौजूद गार्ड ने आराम से कहा— मैडम, Blinkit इस्तेमाल कर लीजिए। Blinkit एक इंस्टेंट डिलीवरी ऐप है। मैंने लाइन में खड़े-खड़े ही अपने डॉक्यूमेंट्स ऐप पर अपलोड किए। बस 15 मिनट में वे प्रिंट होकर मेरे पास पहुंच गए, वो भी तब जब मैं लाइन में ही थी। मेरी घबराहट खत्म हो गई।

End of Feed