आज का वायरल वीडियो (21-Dec-2025): "काश! पहले पहले पता होती ये चीजें!", रूसी टूरिस्ट को भारत आकर ये बातें लगी अजीब, यूजर्स ने भी दिया रिएक्शन

आज का वायरल वीडियो (21-Dec-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: अनास्तासिया शारोवा नाम की एक रूसी उद्यमी का इंस्टाग्राम वीडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारत आने से पहले जिन आश्चर्यजनक बातों के बारे में जानना चाहा, उनकी एक लिस्ट शेयर की है। इस खबर में पढ़िए उनकी सूची में किन बातों का जिक्र किया गया है।

रूसी उद्यमी अनास्तासिया शारोवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने उन कई बातों की एक लिस्ट शेयर की है, जो उन्हें भारत आने से पहले जाननी चाहिए थीं। उन्होंने बताया कि भारत के अलग-अलग राज्यों में हिंदी का व्यापक उपयोग नहीं होता है जबकि यूपीआई जैसे डिजिटल भुगतान के तरीके यहां बेहद सरल और सहज हैं। उनकी यह इंस्टाग्राम पोस्ट जिसका शीर्षक था, ‘काश! भारत आने से पहले ये बातें मुझे पता होतीं’, सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई।

Viral video India

रूसी टूरिस्ट को भारत आकर ये बातें लगी अजीब, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/anasharovasingh)

रूस में पली-बढ़ी अनास्तासिया ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वन टाइम पासवर्ड (OTP) उनके मैसेज बॉक्स में सबसे ज्यादा आने वाले शब्दों में से एक है। वे भारत की ग्रोसरी डिलीवरी सर्विस से बेहद प्रभावित हैं, जहां ज्यादातर सामान महज 10 मिनट के भीतर डिलीवर हो जाता है। उन्होंने बताया कि अब वे सुपरमार्केट जाकर सामान लेना लगभग बंद ही कर चुकी हैं। लोगों के व्यवहार के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय आमतौर पर सीधे तौर पर ‘ना’ कहना पसंद नहीं करते। उन्होंने कहा, "यहां के लोग शायद ही कभी साफ शब्दों में मना करते हैं या कहते हैं कि वे कोई काम नहीं कर सकते। मुझे उनके संकेतों को समझना होगा और हमेशा एक प्लान बी तैयार रखना होगा।"

End of Feed